स्वास्थ्य स्वर : सीत पित्त का घरेलू उपचार...

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से एच डी गाँधी सीत पित्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं एक बड़ा चम्मच घी लेवे उसमें 5-6 काली मिर्च डालकर गर्म करें फिर सुबह ठण्डा कर लें, सुबह खाली पेट इसका सेवन करें, 21 दिन तक सेवन करने से सीत पित्त में आराम हो सकता है, भोजन में बैंगन, चना, मटर, मसूर दाल, उड़द का प्रयोग न करें साथ ही नमक, मिर्च, मसाला, मैदा, शक्कर वरिष्ठ भोजन का भी कम से कम उपयोग करें, नशा का सेवन न करें, अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

पढ़ा लिखा जब होगा गाँव तभी मिलेगी सुख की छांव...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कविता सुना रहे हैं:
यस समाज की ये मूरत क्या अनागड़ है-
बतायें बहने आखिर क्यों अनपढ़ है-
घर घर में करदो ऐलान लड़का लड़की एक सामान-
इन पर कोई भी हमला न होने देंगे-
अपनी लोक कलाओ को न खोने देंगे-
पढ़ा लिखा जब होगा गाँव तभी मिलेगी सुख की छांव...

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

झंडा मेरा लहराय है खुशी से...गीत-

मनेद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक गीत सुना रही हैं:
झंडा मेरा लहराय है खुशी से-
चढ़े तख्त फासी आजादी लुटा दी-
हमारी ये मुश्किल भुलाना नहीं-
हमारे वतन से हमारे चवन से-
ये सुंदर बहारे चुराना नहीं-
एसा है हवा का झोका इसलिये मैंने तुमको रोका-
है आजादी का दिन जीत हो रात दिन-
झंडा मेरा लहराय है खुशी से...

Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG KORIYA SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में जीविका का साधन इमली...

ग्राम-कन्नापारा, पंचायत-मनिकोंटा, ब्लॉक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सूर्या रमेश बता रहे हैं उनके गाँव में इमली के बहुत पेड़ लगे हैं, वे इमली को सब्जियों में उपयोग करते हैं, साथ ही इमली को बाजार में बेचते हैं इसकी कीमत बाजार में 20 रुपये किलो है ये उनके रोजगार का भी साधन है, सब्जी को खट्टा बनाने में इमली का ज्यादा उपयोग होता है, इमली को सुखाकर स्टोर करके रखा जाता है जिससे उसका बाद में उपयोग में लाया जा सकता है

Posted on: Jan 25, 2020. Tags: BABULAL NETI CG SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER

जुग जुग जिये तोरा ललना यसोदा मईया...बधाई गीत-

मनेद्रगढ़, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से सरोज गुप्ता एक गीत सुना रही हैं:
जुग जुग जिये तोरा ललना यसोदा मईया-
जैसे बाढ़े चंदा गगन में वैसे बढे तेरा ललना-
जैसे चमके सूरज गगन में वैसे चमके तेरा ललना-
जैसे महके फूल बगियन में वैसे महके तेरा ललना-
जुग जुग जिये तोरा ललना यसोदा मईया-
जब तक रहे गंगा में पानी तब तक जिये तोरे ललना-
यसोदा मईया...

Posted on: Jan 25, 2020. Tags: CG KORIYA SAROJ GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »