पारा में हैण्डपंप नहीं होने से दूसरे पारा से पानी लाते हैं...
ग्राम-खैराबड़, पंचायत-खड़कागांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से असानी, शीला, रामदाई और रामदायी बता रही हैं, हैंडपंप की समस्या है पानी लाने के लिये 300 मीटर दूर लाटा पारा से स्कूल पारा जाना पड़ता है इसकी शिकायत उन्होंने सरपंच सचिव के पास किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है इसलिये वे CGNet के सभी साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / रामदई दुग्गा@8305394384. सरपंच@9406335548, सचिव@7772819427, PHE@9425593923, कलेक्टर@9425205669, CEO@9425263888.
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM SUKHDAI MATRA
छः साल की छोकरी, भरकर लाई टोकरी...कविता-
ग्राम-दर्राटोला, तहसील-डौंडी, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से कंचन एक कविता सुना रही हैं:
छः साल की छोकरी, भरकर लाई टोकरी – टोकरी भावे नहीं बताती भाव है-
भाव नहीं है पूछना, हमें न है चुसना-
पैसा पांच होता तो, चार चने लाते-
चार में से एक चना, घोड़े को खिलाते-
घोड़ों को खिलाते तो, टाय -टाय करता-
टाय-टाय करता तो, बड़ा मज़ा आता...
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: BALOD CG KISHOR GAUDE POEM SONG VICTIMS REGISTER
वर्षो पुरानी परंपरा सेमी त्यौहार...
ग्राम-आरगट्टा, ब्लॉक-कोंटा, जिला-सुकमा (छतीसगढ़) से गंगा, दुर्गा कडोती और जितेंद्र कडोती बता रहे हैं उनके गाँव में उनके पूर्वजो के जमाने से सेमी का त्योहरा मनाया जा रहा है, इससे पहले वे सेमी को खाने में उपयोग नहीं करते हैं, त्यौहार में
वे अपने देवी देवता को मुर्गा चढाते हैं पूजा करते हैं उसके बाद सेमी खाने की परंपरा है ये वर्षों से चली आ रही है, साल में एक बार ये त्यौहार मनाया जाता हैं : दुर्गा कडोती@7647052775.
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुम्हारगनिया, पोस्ट-बाजारचार भाटा, तहसील-सहसपुर लोहारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य कनकराम कौशिक गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, 100 ग्राम धनिया, 50 ग्राम जीरा और 25 ग्राम अजवाईन को लेकर हल्का भून लें उसके बाद उसका पाउडर बना लें और स्वाद अनुसार सेंधा नमक मिला लें, भोजन के बाद एक चम्मच चूर्ण गर्म पानी के साथ सेवन करें लाभ हो सकता है, भोजन में मिर्च, मसाला, तेल युक्त चीजों का सेवन कम करें नशा न करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9179998149.
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM KANAKRAM KAUSHIK SONG VICTIMS REGISTER
Impact : पोल गिरने से लाईट चली गयी थी अब ठीक हो चुका है...
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही हैं, न्योर गाँव में लाईट की समस्या थी लाईट का पोल गिर गया था, जिसके कारण लाईट चला गया था इस विषय में उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया था जिसके बाद लाईट को ठीक कर दिया गया है, इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओ और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8839014805.
