स्वास्थ्य स्वर : माइग्रेन या आधा सर दर्द का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी माइग्रेन या आधा सर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| हल्की भुनी हुई सौफ 200 ग्राम, काली मिर्च 30 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम लेकर सभी को चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
लोग अकेले में डरते हैं, पर मुझे भीड़ भाड़ से डर लगता है...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी अपने विचारो को कविता के माध्यम से प्रस्तुत कर रहे हैं :
लोग अकेले में डरते हैं-
पर मुझे भीड़ भाड़ से डर लगता है-
सैतानी भी भीड़ भाड़ में ही होती है-
एकांत तो संत महात्माओ का है-
एकांत में रहने से ईश्वर का भी ध्यान होता है-
इसीलिए तो संत गुरु एकांत में रहते हैं...
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर या डायबटीज बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी शुगर या डायबटीज बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | कडुआ मुनगा की पत्ती 300 ग्राम, बन जीरा 300 ग्राम, पुटज की छाल 300 ग्राम, जामुन की गुठली 300 ग्राम, गुडमार की पत्ती 300 ग्राम सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन से एक घंटे पहले दिन में दो बार सेवन करने से शुगर कंट्रोल हो सकता है| मीठी चीजों से बचें| चावल आलू का प्रयोग कम करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारा गांव एक आदर्ष ग्राम है, गांव के विकास संबंधी सभी कार्यों को ध्यान दिया जाता है...कहानी-
ग्राम-कामानार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मायाराम नाग बता रहे हैं| वर्तमान में वे गांव के सरपंच हैं| मायाराम सरकार की जो योजना है| उसका लाभ लोगो दिलाते हैं| गांव के सुख दुःख सभी कार्यों में शामिल होते हैं| गाँव में निवासियों को योजना संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध करते है| अपने ग्राम के विकाश के लिए प्रयास करते रहते हैं| इस तरह से काम कर के उन्होंने अपने गाँव को आदर्ष ग्राम का दर्जा दिलाया |
Posted on: Apr 14, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR SONG STORY VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio from Chhattisgarh: 14th April 2019...
Today Raju Rana are presenting Bultoo Radio Program in Hindi languages of in this latest edition of Bultoo radio discussing issues from Chhattisgarh Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth
