डिंडौरी: मोबाईल से कैसे अपनी बातें एक बार में बहुत से लोगों तक पहुंचा सकतें हैं ट्रेनिंग ले रहें...

बिलाईखार समनापुर विहार डिंडौरी मध्यप्रदेश से नवेन्द्रक मार्को बता रहे हैं मुझ आज संतोष अहिरवार द्वारा कैसे अपनी मोबाइल से अपनी आवाज को अपनी भाषा में रिकॉर्ड करके जिसमे गीत संगीत किस्सा कहानी समस्या व विज्ञापन आदि तीन मिनट में टोल फ्री नंबर 08050068000 में मिस्काल करके रिटर्न काल के एक नंबर से अपनी परिचय के साथ वीप ध्वनि के बाद रिकॉर्ड करके भेज सकतें हैं जिसे खुद एक गीत रिकॉर्ड कर के बताया संपर्क 6264532920 [168081]

Posted on: May 27, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR TRAINING

ये 14 लोग 6 दिन से लखनऊ से पैदल चल रहे हैं इन्हें कवर्धा छत्तीसगढ़ जाना है, कृपया मदद करें...

ग्राम-पोदर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) में संतोष अहिरवार की मुलाक़ात लखनऊ से पैदल और साइकिल के आ रहे लोगों से हुई है वे बता रहे हैं वे लोग पैदल और साईकिल से अपने घर कवर्धा जिला छत्तीसगढ़ जा रहे हैं, उनके साथ छोटे बच्चे भी शामिल हैं, 6-7 दिन से सफ़र कर रहे हैं, दिन में एक में एक बार भोजन बनाते हैं तो खाते हैं, उनका कहना है सफ़र में हमें बहुत दिक्कत हो रही हैं, इसलिये हमें मदद किया जाये जिससे हम सुरक्षित घर पहुँच सकें : संपर्क नंबर@9044458982. आप सभी श्रोताओं से अनुरोध है कलेक्टर डिंडोरी@6266562658 कलेक्टर कवर्धा@8462900200 से बात कर मदद पहुँचाने का प्रयास करें (167450)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस से अपना जान बचावों रे...

संतोष अहिरवार, ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) कोरोना के बचाव के लिए एक गीत सुना रहे हैं-
अपना जान बचावा रे
संगी वारी मोर कोरोना वायरस से अपना जान बचवा रे
पेट के खातिर मजबूरी में
मजदूरी को निकले हाय-हाय
के रोना में सड्को से पैरफिसले
उनला गाँव पहुचावा रे
लॉकडाउन मा फसे मजदूरों को गाँव पहुचावा रे भारत सरकार
कोरोना वाइरस से संगी जान बचावा
अपना मास्क लगावा रे
अपना जान बचावा रे...

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA MP SANTOSH AHIRWAR SONG SONG DINDORI VICTIMS REGISTER

Impact: लॉक डाउन के कारण काम बंद है, खाने में समस्या हो थी, अब खाना मिल गया...

मानिकपुर, ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव में लॉक डाउन में फंसे लोगों की समस्या से अवगत करा रहे हैं, भूरा बासुदेव बता रहे हैं वे कटनी जिले के रहने वाले हैं और वहां काम करने के लिये होली से पहले आये थे, लेकिन अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद है जिसके कारण वे कहीं जा नहीं सकते हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही थी अब समस्या का समाधान हो गया है इसलिये वे सभी मदद करने वाले साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | संपर्क नंबर@8435970620.

Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

गैस सिलेंडर के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती है...

हरिजन टोला, ग्राम पंचायत-सरई, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से कुसमी बाई बता रहे हैं कि उनको भोजन पकाने के लिये ईंधन की समस्या हो रही है, वे लकड़ी से खाना बनाती हैं लेकिन इस समय वे जलाऊ लकड़ी लेने जंगल नहीं जा पाती हैं, लॉकडाउन में घर में रहती हैं, जिसके कारण उन्हें दिक्कत होती है, उन्होंने गैस सिलेण्डर के लिये आवेदन दिया है, लेकिन उसमे सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9669384693. कलेक्टर@9425010848, CEO@9977238625. (165575)

Posted on: Apr 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »