बघेली कविता : हमरे देश मा पुंजनिय है, चिंता और तवा...

ग्राम-पड़वी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक बघेली कविता सुना रहे है जिसका शिर्षक “तवा और चिंता है:
हमरे देश मा पुंजनिय है, चिंता और तवा-
एक दिन कहिस, तवा चिंता से हम दुई जरत रहिथ है-
हम चूल्हा के मोड़ में बैठे, दिन भर पकत रहीथ है-
कोळ रोटी बेलकर पटके, हमरे गरम् कपारे में-
अब चिंता से पकड़-पकड़, हिट आवे रोटी खड़ीं द्वारे में-
हमरे तुमरे बिच में भाई, कछु नहीं अंतर है-
एक दिन कहिस, तवा चिंता से हम दुई जरत रहिथ है...

Posted on: Nov 09, 2019. Tags: RAMESH PARSAD YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

कौन तुम्हे कहता है अबला, दबी राख़ चिंगारी हो...कविता-

ग्राम-पड़वी, तहसील-सिरमोर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव नारी शक्ति को लेकर “नारी की मह्त्ता” कविता सुना रहे है:
कौन तुम्हे कहता है अबला, दबी राख़ चिंगारी हो-
ममता की जिवित मूरत हो, भारत की हो नारी हो-
मानव अब तक समझ ना पाया, इतिहास बने हो गाथा हो-
सावित्री सा त्याग है तुझमे, यम भी तुझ से हार गयें-
तेरी ममता का सुख पाने, ईश्वर ने अवतार लिए-
तुम धरती की शोभा न्यारी, हर दिल की तुम प्यारी हो-
ममता की जिवित मूरत हो, भारत की हो नारी हो...

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: RAMESH PARSAD YADAV REWA MP SONG VICTIMS REGISTER

अभिनंदन हम करते दिल से, सीजीनेट का अभिनंदन...गीत-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव एक स्वागत गीत सुना रहे हैं :
अभिनंदन हम करते दिल से, सीजीनेट का अभिनंदन-
सेवा देने वाले भईया बहिनों को सत-सत वंदन-
सीजीनेट धूम मचाई, सबको सबकी राह बताई-
बड़े काम का नित स्वर भाई पेस किया सबकी सच्चाई-
आज लगायें हम सब मिलकर इसके माथे में चंदन-
अभिनंदन हम करते दिल से, सीजीनेट का अभिनंदन...

Posted on: Nov 04, 2019. Tags: MP RAMESH PRASAD YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER

जमीन पट्टा के लिए अधिकारियों के पास आवेदन पत्र किया, लेकिन ध्यान नहीं मदद की अपील...

ग्राम-रामनुजानपुरम, तहसील-चर्ला, जिला-भद्रादी कोठगूडेम (तेलंगाना) से कनिति रमेश जमीन पट्टा से जुडी समस्या बता रहा है. हमारे इस गाँव को बसे करीब 30 साल हो रहे हैं इस जगह पर अभी तक जमीन का पट्टा नही मिला है| हमारे गाँव के लोग लोग करीब 1-1 एकड़ जमीन काबिज करके खेत कमाई कर रहे है| इस समस्या को अर्थात जमीन पट्टा बनवाने के लिए अधिकारीयों के पास कई बार आवेदन किये परन्तु कोई सुनवाई नही कर रहे है इस लिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें. सरपंच @9390398042. संपर्क@8688281816.

Posted on: Oct 09, 2019. Tags: KANITI RAMESH PROBELM SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

आइये नवरात्री की बेला मंदिर में...भक्ति गीत-

ग्राम-पडवी, पोस्ट-पडवी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश ) से रमेश प्रसाद यादव एक देवी भक्ति गीत सुना रहे हैं:
आइये नवरात्री की बेला मंदिर में-
भक्तो का लग गयो मेला-
फूल चढ़ावे ध्वजा नारियल-
भक्तो का लग गयो मेला-
भक्तो का लग गयो मेला मंदिर में-
भक्तो का लग गयो मेला-
फूल चढायो चंपा चमेली-
फूल गुलाबो अलबेला मंदिर में-
भक्तो का लग गयो मेला-
आइये नवरात्री की डोला मंदिर में-
भक्तो का लग गयो मेला-
पंडा-पुजारी पूजा करत है-
दर्शन को आये गुरु चला मंदिर में-
भक्तो का लग गयो मेला...

Posted on: Oct 05, 2019. Tags: RAMESH PRASAD YADAV REWA MP SONG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »