छत्तीसगढ़ महतारी रे बन्धु, सुन ले मोर पुकार...छत्तीसगढ़ी वंदना गीत

ग्राम-पलढा, पोस्ट-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव छत्तीसगढ़ी वंदना गीत सुना रहे है:
छत्तीसगढ़ महतारी रे बन्धु, सुन ले मोर पुकार-
जय महतारी जय दुरगेंधा, महिमा तोर महान-
छत्तीसगढ़ महतारी रे बन्धु, सुन ले मोर पुकार-
सरगुजा महामाई, दाई महिमा तोर पुकारो-
रूबरू मा प्रकट होई तू, जय महामाई दाई-
जय महतारी जय दुरगेंधा, महिमा तोर महान...

Posted on: Apr 26, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER

राम नाम को सुमिरन कर लो दो दिन की है जिंदगानी...भजन

राकेश कुमार अपने सांथियो के सांथ भजन के माध्यम से सास और बहु के बीच मधुर प्रेम को प्रस्तुत कर रहे हैं :
सासू जी से हंसकर बोली एक दिन घर में बहुरानी-
राम नाम को सुमिरन कर लो दो दिन की है जिंदगानी-
मारी-मारी, करता-करता सारी उमरिया बीत गई-
आयो बुढापो अब सासू जी मारी लोटिया डूब गई-
कथा भागवत सुना कारो जी, इसमें है अमृत वाणी-
राम नाम को सुमिरन कर लो दो दिन की है जिंदगानी...

Posted on: Apr 22, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण के लिए पूरा पैसा नहीं मिला है, मदद करें...

ग्राम-फूलज़ोर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राकेश केशरवानी बता रहे है प्रधानमंत्री आवास के तहत 1 लाख 50 हजार रूपये मिलना था. लेकिन अभी तक 1 लाख 20 हजार ही मिला है| 6 और 9 फ़ुट फाउंडेशन बनाने पर 6 हजार रूपये मनरेगा के तहत दिया जाएगा ऐसा बोला था. लेकिन आज तक पैसा नहीं दिया. मकान भी बन चुका है, अभी पैसों की सख्त आवश्यकता है क्यूंकि अभी दरवाजे, प्लास्टर लगाना बाकी है| अभी तक आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि से अधिक 50-60 हजार रूपये अपनी जेब से लगा चुके है, अब हम गरीब कहा से लाए पैसा.राकेश केशरवानी@7600499417.

Posted on: Apr 21, 2018. Tags: RAKESH KESHRWANI SONG VICTIMS REGISTER

Impact : Got concrete road in our village after report on CGnet Swara, thanks...

ग्राम-फूलजोर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राकेश केशरवानी बता रहे है, गाँव की समस्या को लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया था. गाँव में बारिश के दिनों में गली में बहुत कीचड़ हो जाता था जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बहुत समस्या हो रही थी, इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा था. ग्रामीणों की मांग थी सीमेंट कांक्रीट मार्ग किया जाए जिसको लेकर सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किया जिसका असर हुआ, और गाँव की गली में पक्का बन गया. ग्रामीणों द्वारा इस कार्य में मदद करने वाले अधिकारियों एवं सीजीनेट की पूरी टीम को धन्यवाद दे रहे है. राकेश कुमार केशरवानी@7600499417.

Posted on: Apr 16, 2018. Tags: RAKESH KUMAR KESHRAVANI ROAD SONG VICTIMS REGISTER

40 वर्षो में बढ़ी महंगाई का असर: ग्रामीण भारत पहले से अब कम भोजन कर पा रहा, कुपोषित है...

40 सालों में बढ़ी महंगाई का ग्रामीण आहार पर बहुत बुरा असर पड़ा है, नेशनल न्यूट्रीशन मॉनीट्रिंग ब्यूरो के सर्वे के अनुसार देश की करीब 70% आबादी यानी 84 करोड़ लोगों को जितना भोजन जरुरी है उपलब्ध ही नही है, 3 साल से कम उम्र बच्चों को 300 मिलीलीटर दूध रोजाना की ज़रूरी है जो सिर्फ 80 मिलीलीटर ही उपलब्ध है। गाँव में 35% पुरुष और महिलाएं कमजोर हैं 42% बच्चे कुपोषित हैं। आजीविका ब्यूरो नाम की संस्था ने गरीबी रेखा से नीचे की 500 महिलाओं पर सर्वे किया, जिससे सामने आया है, भोजन में सब्जी, फल, अंडा जैसे पोषण युक्त भोजन लगभग गायब ही हो गया है। हर तीन में से एक महिला के बच्चे कुपोषण के शिकार थे। 2015 में वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार न्यूट्रीशन की कमी का भारत की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पड़ने वाला है। इससे सरकार की मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया योजना प्रभावित होंगे। भारत में कुपोषित बच्चों की बड़ी आबादी है, ब्राजील और चीन दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

Posted on: Apr 11, 2018. Tags: RAKESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »