रोड नहीं होने से बारिस में दिक्कते होती हैं बनवाने में मदद करें...

पुजारी पारा, ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बंसीलाल पोयाम बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, पारा में लगभग 80 जनसंख्या है, बारिस के दिनों में रास्ते में कीचड़ हो जाता है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, सड़क की लम्बाई 3 किलोमीटर है मेन रोड से पुजारी पारा तक, निवासी रामचंद पोयम का कहना है सड़क बनवाने के लिये आवेदन दिये हैं लेकिन उसमे काम नहीं हुआ है, सड़क पर गढ्ढे है, बारिस के दिनों ज्यादा दिक्कत होता है, रास्ते में नाला है उसे बंद कर देते हैं, किसान खेत नहीं जा पाते है इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9340046063, CEO@7247497636, कलेक्ट@9425598888. संपर्क नंबर / राजूराम सोरी@7489447633.

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती है...

ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सीताराम मरावी बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड 2015 में निरस्त कर दिया गया था, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है और किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है उन्होंने अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / सीताराम मरावी@8287570397. सचिव@9340046063, CEO@7247497636, कलेक्ट@9425598888.

Posted on: Mar 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

शराबियो की भीड़ लगाकर कोरोना को फैलने का मौका देते असमाजिक तत्व...

ग्राम-जुगानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद निषाद बता रहे हैं कि पुरे देश में कोरोना वायरस का खतरा है, जिसके कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन उनके गाँव में कुछ लोग सरकार द्वारा जारी निर्देशो का पालन नहीं कर रहे हैं प्रतिदिन भट्टी लगाकर शराब बनाते हैं और शाम 5 बजे से 8 बजे तब भीड़ बनाये रखते हैं शराब पीने वालो का जिससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है इसमे सुसको दीवान, राजेश नेताम, धंसू नेताम, रामवती नेताम, बिहारी नेताम के नाम शामिल हैं इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराकर कारवाही कराने में मदद करें जिससे कोरोना के खतरे से बचा जा सके और इस अवैध काम को रोका जा सके : कलेक्टर@9425598888. संपर्क नंबर@9993763732.

Posted on: Mar 28, 2020. Tags: CG CORONA KONDAGAON PROBLEM RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

Impact : पानी की समस्या थी हैण्डपंप लग जाने से समस्या हल हो गयी...

ग्राम पंचायत-जुगानी कलार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से गाँव के सरपंच बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या थी, जिसको उन्होंने 2 माह पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था जो अब सीजीनेट श्रोताओं के मदद से हल हो चुकी है, गाँव में हैण्डपंप लग गया है इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओ और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|

Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खासी का घरेलू उपचार-

ग्राम, पोस्ट-बुगानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अडूसा पत्ता 100 ग्राम, अरंडी पत्ता 100 ग्राम, निर्गुंडी पत्ता 100 ग्राम, गेंदे का पत्ता 100 ग्राम लें, सभी को कूटकर 1 लीटर पानी में उबालें पानी उबालकर जब 300 ml बचे, तब उसे छानकर रख लें, उसके बाद 10 ग्राम काली मिर्च, 5 ग्राम पीपर का चूर्ण मिला लें, दवा तैयार होने के बाद दिन में 3 बार 10 – 10ml सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9993763732.

Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »