स्वास्थ्य स्वर : खासी का घरेलू उपचार-
ग्राम, पोस्ट-बुगानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद खासी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अडूसा पत्ता 100 ग्राम, अरंडी पत्ता 100 ग्राम, निर्गुंडी पत्ता 100 ग्राम, गेंदे का पत्ता 100 ग्राम लें, सभी को कूटकर 1 लीटर पानी में उबालें पानी उबालकर जब 300 ml बचे, तब उसे छानकर रख लें, उसके बाद 10 ग्राम काली मिर्च, 5 ग्राम पीपर का चूर्ण मिला लें, दवा तैयार होने के बाद दिन में 3 बार 10 – 10ml सेवन करें, लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9993763732.
