गाँव में पानी की समस्या है, तालाब गहरीकरण कराने में मदद करें...

ग्राम-संकू, ब्लाक-सामानपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से तारा प्रसाद धुर्वे बता रहे हैं कि गाँव में पानी की समस्या है, गाँव में 65 घर हैं जो पानी की समस्या से परेशान हैं, मवेसियो को पानी नहीं मिल पाता है, इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन काम नहीं हो पाया है जिसके कारण दिक्कत हो रही है, बुधवरिया का कहना है गाँव में पानी की समस्या है तालाब का गहरीकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6265173830. कलेक्टर@6266562658, CEO@7089659087. (170222) (AR)

Posted on: Jul 07, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

छोटी छोटी बातो पर विचार होना चाहिये...गीत-

बैगान टोला, समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
छोटी छोटी बातो पर विचार होना चाहिये-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिये-
खेत खलिहान का अजीब हाल चाल है-
चाह वो भोला परेशानियों का जाल है-
सजिसो का जाल तार तार होना चाहिये-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिये...(AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मनवा मिट्टी की ये रीत...भजन-

ग्राम-सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं:
ऐ मनवा मिट्टी की ये रीत-
किन्ही परदेशी से प्रीत-
चढ़ भंगो में महकाया तूने-
इसकी क्या प्रतिक-
पल वो बिखर जाये वो सारी-
ऐ मनवा मिट्टी की ये रीत-
किन्ही परदेशी से प्रीत... (AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

2 साल से शौचालय का पैसा नहीं मिल पा रहा, शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही...

ग्राम-सरईमाल पोस्ट चंद्रानी ब्लॉक समनापूर जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से डीलन सिंह मरकाम पुत्र फूल सिंह मरकाम बता रहे हैं, कि उनका शौचालय का पैसा 2 साल से नहीं मिल पा रहा है,सरपंच,सचिव के पास कई बार मांग चुके हैं पैसा देने में इनकार कर रहे हैं आज तक पैसा नहीं मिल पा रहा है, इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि संबंधित अधिकारियों को बात कर शौचालय का पैसा देने में मदद करें: संपर्क@9753567637,C.E.O@7089659087,सरपंच@7354908395, सचिव@6260971824. (170863) JP

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: DILAL MARKAM TOILET PROBLEM DINDORI MP SINGH SONG VICTIMS REGISTER

सड़क बनवाने के लिये आवेदन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है...

ग्राम-सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से मिट्ठू सिंह बैगा बता रहे हैं कि उनके गाँव में रोड की समस्या है, रोड नहीं होने से वाहन नहीं आ पाते हैं, जिसके कारण लोगो को दिक्कत होती है, सड़क बैगाचक से सरई तक बनवाना है, इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9111615716. कलेक्टर@6266562658. (170288) (AR)

Posted on: Jul 06, 2020. Tags: DINDORI MP PROBLEM PWD SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »