कोरोना महामारी से बचाव के लिये दूरी बनाकर रखे और हाथ साफ रखें...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी कोरोना वायरस को लेकर संदेश दे रहे हैं कि देश जो महामारी फैली है उससे बचाव के लिये मास्क का उपयोग करें, हांथ साफ रखें जिसे फैल रहे महामारी से बचाव हो सके, इसके लिये सरकार ने निर्देश जारी किया है, अभी गाँव कोरोना के प्रकोप से दूर है, इसलिये गाँव और शहर के बीच दूरी बनाकर रखे, जब तक ये बीमारी पर्यावरण से समाप्त न हो जाये, नियमो का पालन करें|
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: ANUPPUR AWARENESS BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER
किस भी संदेश को आगे बढ़ाने से पहले उसकी जाँच करें...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी बता रहे हैं, आज लोग सोसल मीडिया जैसे व्हाट्स, फेसबुक में चल रहे संदेशो को बिना जाँच किये आगे बढ़ा देते हैं, जिससे उनको नुकसान हो सकता है इसलिये किसी संदेश को आगे बढ़ाने से पूर्व उसका निरिक्षण करें उसके बाद आगे बढायें, किसी संदेश को भेजने के लिये भेजने वाला जिम्मेदार होता है संदेश में किसी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी दिये जाने पर उस पर कारवाही हो सकती है, इसलिये सतर्क रहे सुरक्षित रहें| बाबूलाल नेटी@ 8103481510.
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: ANUPPUR AWARENESS BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER
रोड नहीं होने से बारिस में दिक्कते होती हैं बनवाने में मदद करें...
पुजारी पारा, ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बंसीलाल पोयाम बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या है, पारा में लगभग 80 जनसंख्या है, बारिस के दिनों में रास्ते में कीचड़ हो जाता है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है, बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, सड़क की लम्बाई 3 किलोमीटर है मेन रोड से पुजारी पारा तक, निवासी रामचंद पोयम का कहना है सड़क बनवाने के लिये आवेदन दिये हैं लेकिन उसमे काम नहीं हुआ है, सड़क पर गढ्ढे है, बारिस के दिनों ज्यादा दिक्कत होता है, रास्ते में नाला है उसे बंद कर देते हैं, किसान खेत नहीं जा पाते है इसलिये वे सभी श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@9340046063, CEO@7247497636, कलेक्ट@9425598888. संपर्क नंबर / राजूराम सोरी@7489447633.
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिये आवेदन करते हैं सुनवाई नहीं होती है...
ग्राम पंचायत-चेरंग, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सीताराम मरावी बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड 2015 में निरस्त कर दिया गया था, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है और किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलता है उन्होंने अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / सीताराम मरावी@8287570397. सचिव@9340046063, CEO@7247497636, कलेक्ट@9425598888.
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में रोड की समस्या है कृपया मदद करें...
ग्राम-बड़को, पंचायत-रेंगागोंदी, ब्लाक, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से राजेश, जेठूराम, सुदनराम, चंदर, दसुराम नेताम, मानकरदास, पिरसू कोर्राम बता रहे हैं खास पारा से मातागुड़ी तक रोड की समस्या है, निवासी इसके लिये आवेदन दे चुके हैं लेकिन उनकी बात कोई सुनता नहीं, सड़क की लम्बाई 2 किलोमीटर है, रास्ते में नाला पड़ता है जिसके कारण उन्हें आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस के दिनों में लोगो को ज्यादा परेशानी होती है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर सड़क बनवाने में मदद करें: शंकरलाल नेताम@8305136883, सचिव@7224098990, CEO@7245497636, कलेक्टर@9425598888.

