पीडितो का रजिस्टर : आर्थिक सहायता दिलाने में मदद करें-

भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर, छत्तीसगढ़ से धर्मेन्द्र दुग्गा बता रहे हैं, उनका परिवार ग्राम सिवनी, जिला राजनांदगांव में रहता था| गाँव में उनकी किराने की दुकान थी, वर्ष 2007 में एक दिन अचानक पुलिस वाले उनके पिताजी को बुलाकर नक्सलियो को पकड़ने के लिये ले गये, उसी समय जंगल में पुलिस और नक्सलियो के बीच मुतभेड हो गयी, दोनों तरफ से गोलियां चली | गोली की आवाज सुनकर उनके पिताजी भाग रहे थे तभी अचानक पुलिस ने पिताजी को गोली मार दी| जिससे पिता जी वही पर घायल हो कर गिर गये| उनको उपचार के लिये रायपुर ले गये, इलाज के बावजूद भी वह पूरी तरह ठीक नहीं हुवे | सरकार से 10,000 की आर्थिक मदद मिली है| हमारे परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है| संपर्क नंबर@7489920498.

Posted on: Jun 27, 2023. Tags: CG DHARMENDRA DUGGA KANKER VICTIM REGISTER

सेवा में समर्पित सब दिन...गीत-

मालीघाट, मुजफ्फरपुर, बिहार से सुनील कुमार एक लोकगीत सुना रहे हैं:
सेवा में समर्पित सब दिन-
जेकराला पर बीती है-
सबसे सुंदर सबसे निर्मल-
वज्जिकांचल की धरती है-
मुजफ्फरपुर की लीची देखो जगत में मसहूर है...

Posted on: Jun 27, 2023. Tags: BIHAR SONG SUNIL KUMAR

इधर भी तुम उधर भी तुम...कविता-

कानपुर उत्तर प्रदेश से के एम भाई एक कविता सुना रहे हैं:
इधर भी तुम उधर भी तुम-
हर तरफ तुम ही तुम-
मंदिर में भी तुम-
मस्जिद में भी तुम-
हनुमान भी तुम्हारे राम भी तुम्हारे-
अब रहमो रहीम भी तुम्हारे...

Posted on: Jun 27, 2023. Tags: KANPUR KM BHAI POEM UP

पीडितो का रजिस्टर :मुआवजा दिलाने में मदद करे

ग्राम गुदमा जिला बीजापुर राज्य छत्तीसगढ़ पोयामी बुधरी बता रही है की 2007 में रानीबोदली कांड में इनके पति की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी,केवल 10000की

र्आथिक मदद मिली थी | मुझे पीडितो को मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाने में सहयोग कीजिये |संपर्क नंबर :7489856127,कलेक्टर@ 07853220022,संयुक्त कलेक्टर @8839392611

Posted on: Feb 27, 2023. Tags: BIJAPUR CG MAOIST REGISTER VICTIM

पीडितो का रजिस्टर :-आश्वासन के बाद भी नौकरी नहीं मिला ...

संतोष हेमला गंगालूर जिला बीजापुर छतीसगढ़ से बता रहे है |उनके पिता जी खेती किसानी का काम करते थे 2006 में सलवा जुडूम चल रहा था |नक्सलियों ने मेरे पिता जी की हत्या कर दिया था |हत्या के बाद सरकार द्वारा एक लाख रुपया मुवावजा मिला और परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही गई थी |पर इतने साल व्यतीत हों जाने के बाद भी हमें नौकरी नहीं मिला है |अधिकारीयों से पूछने पर बताते है कि आगे से आदेश नहीं आया है |मेरी आवाज सुनने वाले साथी कृपया अधिकारीयों से बात कर हमारी समस्या का समाधान कराने में मदद करे |पीड़ित 7489755810,कलेक्टर 07853220022,संयुक्त कलेक्टर @8839392611

Posted on: Feb 26, 2023. Tags: BIJAPUR CG MAOIST REGISTER VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »