पीडितो का रजिस्टर :-आवास दिलाने में मदद करे ...

चेतन नुरुटी ग्राम दमकसा ब्लोक दुर्गकोंदल जिला कांकेर छतीसगढ़ से है|चेतन जी बता रहे है की उनके बड़े भाई नगर सैनिक में थे जिनको 2010 में गोटुलमुंडा मेला में नक्सलियों द्वारा हत्या कर दिया गया था |हत्या के बाद सरकार द्वारा 4 लाख मुवावजा मिला और मुझे अनुकम्पा में नौकरी मिली है |नक्सल पीड़ित हु और सरकार से इंदरा आवास या प्रधानमंत्री आवास के लिए मांग कर रहा हु पर अब तक कोई पहल नहीं हो पाया है |मेरा आवाज सुनने वाले साथी कृपया मुझे मदद करे |पीड़ित @6264441878
कलेक्टर @07868241222

Posted on: Feb 20, 2023. Tags: AAWAS CG KANKER MAOIST PROBLEM REGISTER VICTIM

10 परिवारों का आवास स्वीकृत हुआ था, आज तक अधूरा है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत- संगवेल, ब्लॉक- बास्तानार, जिला- बस्तर, छतीसगढ़ से अजय जी बता रहे हैं कि 2018-19 में उनके गांव में आवास स्वीकृत हुआ था लेकिन वह आज तक नहीं बन पाया है। दीवार खड़ा हुआ है लेकिन छत की ढलाई का काम नहीं हो पाया है। काम करवा रहे ठेकेदार से बात करने पे जानकारी मिली कि ठेकेदार बीमार है जिसके कारण काम अधूरा पड़ा है। गाँव के 10 परिवारों को आवास मिला था जिसमें सभी अधूरे पड़े हैं। जो भी साथी इनकी आवाज सुन रहे हैं कृपया दिए गए नंबर में अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करें। संपर्क नंबर@ ठेकेदार- 7587308844, सरपंच- 9406105640, पीड़ित- 9406447402।

Posted on: Sep 15, 2021. Tags: AAWAS AJAY BASTANAR BASTAR CG HOUSE PROBLEM SANGVEL

आवास की समस्या है, बारिश में दिक्कत हो रही है...मदद करें-

ग्राम-लोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा बता रही हैं कि उनको आवास की समस्या है, कच्चा माकान है, पन्नी की छत बनाकर रहती हैं, बारिश के कारण पानी टपकता है, रहने में दिक्कत हो रही है, उन्होंने आवास योजना के लिये आवेदन किया है लेकिन योजना का लाभ नहीं मिला है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि आवास दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9407803480. (170496) (AR)

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: AWAS PROBLEM MP PROBLEM REWA SONG SUSHAMA VICTIMS REGISTER

आवास के लिए पहले सर्वे हुआ था, लेकिन अभी तक नहीं बना है, कृपया मदद करें...

ग्राम- चौन्किहा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक- जवा, जिला- रीवा (मध्यप्रदेश) से लवलेश कुमार यादव अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं | उनका आवास के लिए सर्वे हुआ था, लेकिन अब तक आवास नहीं बना है | उनका खुद का मकान नहीं है, वह बहुत गरीब हैं और कई बार आवेदन कर चुके हैं, फिर भी उनका नाम नहीं आ रहा है | इसलिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, ताकि साथी बड़े अधिकारीयों से बात कर उनकी समस्या को सुलझाने में सहयोग कर सकें, कृपया उनकी मदद करें: संपर्क- CEO@9407803480. रोजगार सहायक@7898070744. लवलेश यादव@9753159715.

Posted on: Jul 03, 2020. Tags: LAVLESH YADAV AWAS PROBLEM REWA MP

टूटे हुए घर में गुजारा नहीं होता, आवास चाहिए लेकिन कोई नहीं सुनता, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-छतैनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुषमा जी के साथ बूढी दादी बेला अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं | उनका घर टुटा हुआ है | उनका एक बेटा भी है, उसके पास भी रहने का कोई ठिकाना नहीं है | टूटे हुए घर में गुजारा नहीं होता है | पास में पानी की भी समस्या है, वह कई बार सरपंच सचिव से आवास के लिए मांग कर चुके हैं लेकिन कोई नहीं सुनता इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, कृपया उनकी मदद करें: CEO@7047603066. सचिव@9755289522. सुषमा@9307820436.

Posted on: Jun 29, 2020. Tags: SUSHMA BELA REWA MP AWAS PROBLEM

View Older Reports »