वाणी बदलो...कविता

जिला-बड़वानी (मध्यप्रदेश) से सुरेश कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
एक कोयल आम के पेड़ पर बैठी थी-
एक कौआ तेज रफ़्तार से उड़कर जा रहा था-
कोयल ने पूंछा भैया कहां भागे जा रहे हो-
कौआ बोला बहन इस देश को छोड़ कर विदेश जा रहा हूँ-
क्योंकि यंहा मेरा सम्मान नह है-
जंहा जाता हूँ उडा दिया जाता हूँ-
कोयल बोली भैया स्थान को बदलने से क्या होगा-
तुम्हे अपनी कडवी वाणी को बदल के मीठी वाणी अपनानी चाहिये...(AR)

Posted on: Dec 16, 2020. Tags: POEM SONG VICTIMS REGISTER