Impact: 17 मजदूर परिवार काम करने गये थे, वापस लौटे हैं खाने में समस्या थी अब खाना मिल रहा है...

ग्राम-फुलमजरा, पंचायत-कोनी, थाना-अतरैला, ब्लॉक- जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, गाँव में गुजरात से 17 मजदूर परिवार जो काम करने गये थे वापस लौटे हैं, उन्हें क्वैरेंटीन में रखा गया है पर पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है सभी गरीब परिवार से हैं किसी के पास खाने की व्यवस्था नहीं है, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से मदद के लिये निवेदन किया लेकिन उन्हें मदद नहीं मिली है, इसलिए ये साथी सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया और कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे सभी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9558033040

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER