Impact: खाने का राशन नही था , सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

अम्बेडकर नगर डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से यशोदा देवी कर्मकार बता रही है कि वे अनाथ है, उनके पास राशन नहीं है उनको 20 किलो की पर्ची मिली है राशन लेने को 23-04-2020 और 25-04-2020 को गये थे कल भी गए थे तो सेल्समेन तुम्हारे पर्ची में राशन नहीं है बोलकर भगा देते है | उनका कूपन नम्बर 1917 ये उनको निशुल्क राशन के लिए ब्लाक जवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा दिया गया है | उनको सेल्समेन के द्वारा अनाथ दलित महिला होने के कारण पर्ची में राशन नहीं है बोलकर 3 -4 बार भगा दिए है, अगर भूख के कारण उनके परिवार में किसी की मौत होती है तो उसकी जिम्मेदार सरकार होगी | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उनके समस्या का समाधान हो गया वे सभी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नम्बर@9630500977.

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER