फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना...कविता-

ग्राम पंचायत-बम्हनी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से सुहाना ठाकुर और हनी एक कविता सुना रहे हैं:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना-
तरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना-
सीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना-
दूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना-
सूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना-
लता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना-
वर्षा की बूँदों से सीखो, सबसे प्रेम बढ़ाना...

Posted on: Feb 15, 2020. Tags: CG CHANDRABHAN MARKO KONDAGAON POEM SONG VICTIMS REGISTER