आज किचन में हो रहा, मूली कोचई की सगाई...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
आज किचन में हो रहा, मूली कोचई की सगाई-
कददू भिंडी देख रहे थे, उनका मन भी ललचाई-
बैगन लम्बी छलांग लगाई, उनके पास जा गिर पड़ी-
मिर्च दौड़कर उसे संभाला, बैगन फूट-फूट कर रो पड़ी-
तेल खुशी से छलक पड़ा, हल्दी ताली जोर की बजाई-
प्याज दुबककर रो रहा था, लहसुन ने उसको समझाई...

Posted on: May 07, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER