मै एक किसान का बेटा हूँ, खेती करना मेरा काम...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मै एक किसान का बेटा हूँ, खेती करना मेरा काम-
खेती से ही बसा हुआ है, ये सारा जहान-
खेती से ही मिलता हमें जीने का सामान-
खेती मेरा माता पिता है, बहन भाई मेरा खलिहान-
नागर बैल ही मेरा सब कुछ है-
खेत हमारा सबका भगवान...
