ठूठ पकड़ा दिये हमको जड़ पकड़ रखे हैं वे...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
ठूठ पकड़ा दिये हमको जड़ पकड़ रखे हैं वे-
आंधी चले तो ठूठ ही गिरे, जड़ को कुछ नुकसान न हो-
पर ये वहम में न पड़े रहें, आंधिया चलती हैं तो-
कभी-कभी जड़ को उखाड़ फेकता है-
लोग ठूठ को उठाकर तो ले जाते हैं अपने जलाने के लिये-
जड़ वहीँ के वही पड़ा रह जाता है...

Posted on: Apr 11, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER