हमारे गांव में रोड की समस्या है, लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-

ग्राम-तोपर, पंचायत-मौली पदर, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मायाराम नाग बता रहे हैं| उनके गांव में रोड की समस्या है| मौली पदर से तोपर तक रोड खराब है| जिसकी लम्बाई 4 किलोमीटर है| उनके गांव के किसी भी पारा में रोड नहीं बना है| लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं | कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7049848611, कलेक्टर@07782222693. संपर्क नंबर@7587361407.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR MAYARAM NAG PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER

गांव में पानी की समस्या है, पारा के लोगो को 1 किलोमीटर दूर पानी के लिये जाना होता है-

ग्राम-तोपर, पंचायत-मौली पदर, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मायाराम नाग बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या है| गांव में स्कूल के पास दो बोरिंग है| जिसमें आस पास के सभी पारा के लोग पानी लेने आते हैं| उन्हें 1 किलोमीटर दूर आना होता है| कुछ पारा 2 किलोमीटर की दूरी पर भी हैं| जिससे लोगो को दिक्कत होती हैं| उन्होंने इसके लिये कई बार आवेदन दिया| जिस पर बूटी पारा में बोरिंग किया गया| लेकिन सफल नहीं हुआ| उनका कहना है, दूसरे पारा में जहां पानी निकल सकता हैं| वहां बोरिंग कर बाकी पारा में पानी दिया जाये| जिससे पानी की सुविधा हो सके| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@7049848611, कलेक्टर@07782222693. संपर्क नंबर@7587361407.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG DARBHA JAGDALPUR MAYARAM NAG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER

स्वास्थ्य स्वर : अतिसार या पेचिस का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अतिसार या पेचिस का घरेलू उपचार बता रहे हैं | बेल का गूदा 250 ग्राम, आम की गुठली 250 ग्राम सभी को साफ़ कर, अलग-अलग पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| दो-दो चम्मच चूर्ण 200 ग्राम पानी में उबालें| जब काढ़ा बन जाये| 50 ग्राम बचे तो ठण्डा कर छानकर रख लें| उसके बाद चार चम्मच दवा और पानी मिलाकर दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

लिखो पढ़ोगे तो आगे बढ़ोगे, सितारों से ऊंचा तुम्हारा होगा नाम...साक्षरता गीत-

जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) के उंगाराम मरकाम हैदराबाद से एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं:
लिखो पढ़ोगे तो आगे बढ़ोगे-
सितारों से ऊंचा तुम्हारा होगा नाम-
छुट्टी मिले तो खिलौने से खेलो-
फिर जल्दी से तुम किताबो को लेलो-
नहीं पढ़ोगे तो अंगूठा दिखाओगे-
तो होगी बदनाम...

Posted on: Apr 21, 2019. Tags: CG SONG SUKAMA UNGARAM MARAKAM VICTIMS REGISTER

रिम रिम रिना नना, लई लिमा नना...गोंडी गीत-

कोटवार पारा, पंचायत-कलडा, विकासखण्ड-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मीसी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
रिम रिम रिना नना, लई लिमा नना-
ओ यायो वेया न-
न न याला नना केला न-
जूसी लीना न, इलिवना...

Posted on: Apr 21, 2019. Tags: BASTAR CG DARBHA GONDI KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »