स्वास्थ्य स्वर : कान का बहना, कान दर्द जैसी समस्याओं का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कान से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | लहसुन की कली 3 नग, कडुवा नीम की पत्ती 6 नग, सरसों का तेल तीन चम्मच सभी को इकठ्ठा कर लें| उसके बाद तेल को गर्म करें, और सभी सामाग्री उसमे डाल दें| जब सभी जल जाये, तो उसे छानकर ठण्डा कर सीसी में सुरक्षित रख लें| दो-दो बूंद गुनगुना कर दिन में दो बार कान में डालने से कान का बहना, कान दर्द जैसी समस्या में आराम मिल सकता है| ठण्डी चीजों से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 24, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गांव के स्कूल में 5 साल से एक ही शिक्षक है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

कटेनार, ब्लाक-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुमारु दास बता रहे हैं| उनके गांव में 7 स्कूल है| सभी स्कूल में एक-एक शिक्षक है| जो बच्चो को पढ़ाते हैं| 5 साल से ये स्थिती है| वे कई बार अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं| लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : कलेक्टर@07782222693, शिक्षा विभाग@9406074616.

Posted on: Apr 24, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

एक साल से राशन वितरण केंद्र भवन निर्माण का काम हो रहा है, आज तक पूरा नही हुआ, अधिकारी ध्यान नहीं देत-

ग्राम पंचायत-ककनार, विकासखण्ड-दरभा, जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से सुशील त्रिपाठी बता रहे हैं| उनके गांव में सुसायती भवन निर्माण की स्वीकृति साल भर पहले मिल चुकी है| जिसके लिये 10 लाख स्वीकृत किया गया है| निर्माण कार्य साल बाहर पहले शुरू हुआ था| लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ | जिसके लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया है| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| भवन न होने से खाद्यान वितरण का काम अभी पंचायत भवन में हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर भवन निर्माण को पूरा कराने में मदद करें : सरपंच@9479220940, ब्लाक CEO@7861287306, 9406138435, कलेक्टर@07782222693.

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: BHAN SAHU CG DARBHA JAGDALPUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नाग केशर 50 ग्राम, बछ 25 ग्राम, रसोत 25 ग्राम, हरण घी में भुनी हुई 50 ग्राम, गेंदा की सूखी पत्ती 50 ग्राम ले| सभी को साफ़ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण पानी, मठा या छाछ के साथ दिन में दो बार भोजन के बाद सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| पर्याप्त नींद लें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

ए ददा चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा...गीत-

जिला-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मीनाथ कश्यप एक गीत सुना रहे हैं :
चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
ए ददा चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
लसा ते लसा ददा मनगा चो लसा-
गांव के चडोंनिजा का डोंगरी ताने बसा-
पलाके चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा-
ए ददा चिक डोंडी, डोंडी नगर कांदा...

Posted on: Apr 22, 2019. Tags: BHAN SAHU CG JAGDALPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »