Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी मिलने लगा है...
ग्राम-बागडोंगरी, कट्टापारा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से सियाराम जुर्री बता रहे हैं उनके पारा में पानी की समस्या थी, हैण्डपंप से पानी रुक रुक के आता था, पानी लेने के लिये आधे घंटे रुकना पड़ता था, जिसके कारण वे पटेल पारा से पानी लाते थे,
समस्या के निराकरण के लिये वे अधिकारियो के पास आवेदन करते थे, वे बना देते थे लेकिन फिर ख़राब हो जाता था, फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी इस समस्या को ठीक करवा दिये हैं जिससे गाँव में पानी की समस्या दूर हो गयी है इसलिए वे मदद करने वाले श्रोताओं विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: CG IMPACT STORY NARAYANPUR SIYARAM JURI SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने के लिये आवेदन देते हैं लेकिन काम नहीं होता...
ग्राम-मोरोसकोडो, पंचायत-आमगांव, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बोधन वडडे बता रही हैं उनका आधार कार्ड और राशन कार्ड नहीं बन रहा है, बनवाने के लिये उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन किया, लेकिन काम नहीं हो रहा है, तीन वर्ष से समस्या बनी है इसलिये वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियो से अपील कर रही हैं कि अधिक से अधिक अधिकारियों से बात कर आधारकार्ड और राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : सरपंच/ सुनील करंगा@7587196629, सचिव / शशि राठौर@7587002274, कलेक्टर@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@7036718310.
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: CG NARAYANPUR PROBLEM RANJEET MANDAVI
कई सुविधा गाँव में नहीं है लेकिन बिजली लग जाने से अच्छा लग रहा है...
ग्राम-हिडिप्पागोडा, पंचायत-इंजरम, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से मडका मरावी, सोड़ी सिंगे, हिंजामल्ले और पंडा स्वामी बता रहे हैं, उनके गाँव में पहले बिजली नहीं थी तब उन्हें रात में दिक्कत होती थी अँधेरे में रहना पड़ता था, समस्या होती थी लेकिन अब गाँव में बिजली लग चुकी है जिससे समस्या कम हुई है, कई चीजों का लाभ ले पा रहे हैं, हलाकि अभी भी गाँव में पानी और सड़क की समस्या है, लेकिन बिजली लग जाने से लोग अभी खुश है|
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: CG MOHAN YADAV SONG STORY SUKAMA VICTIMS REGISTER
पारा में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं है बनवाने में मदद करें...
ग्राम-पैदाकुर्ती, पंचायत-मनिकोंटा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से माडवी लकमा, माडवी चिन्ना, माडी पद्दा बता रहे हैं, उनके गाँव में आंगनवाड़ी नहीं हैं 20 परिवार वहां निवास कर रहे हैं, बच्चो को दूर आंगनवाडी जाना पड़ता है, बारिश के दिनों में बच्चे नहीं जा पाते हैं, उनका कहाँ है सुमेर पारा में एक आंगनवाड़ी होना चाहिये जिससे वहां के बच्चो को दूर जाना न पड़े इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सुमेर पारा में आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9391268705, सहायक सचिव@7879114414, CEO@9424870014, कलेक्टर@7864284002.
Posted on: Jan 29, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
कर्मा मा भौजी नाचे छमा छम रे कर्मा मा...कर्मा गीत
ग्राम-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे है:
कर्मा मा भौजी नाचे छमा छम रे कर्मा मा-
मांदर अउ मिरदंग हर बाजथे ताल-
टूरा हर पुछथे टुरी के नाव रे कर्मा मा-
कर्मा मा भौजी नाचे छमा छम रे कर्मा मा...
