सड़क नहीं होने से लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
ग्राम-पेंदाकुर्ती, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से कवासी हिडमा बता रहे हैं उनके गाँव में रोड नहीं बना है, जिससे स्कूल, हास्पिटल, काम के लिये आने जाने में दिक्कत होती है, गाँव में लगभग 30 घर है पेंदाकुर्ती से सुमेर पारा तक 500 मीटर की दूरी है वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@7879114414, कलेक्टर@7864284002, कोंटा CEO@9424270014, संपर्क नंबर/ मडकाम अर्रा@9391268705.
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: BABULAL LETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी की समस्या है नदी, नाले का पानी उपयोग कर लोग बीमार पड़ रहे हैं...
ग्राम-इरफागुडा, पंचायत-इंजरम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से निवासी कुंजाम मनोज, सोड़ी केटा और वट्टी सामा बता रहे हैं उनके गाँव के कवासी पारा, पटेल पारा और मुरिया पारा में हैण्डपंप ख़राब होने से पानी की समस्या है, लोग नदी और नाले से पानी लाते हैं जिससे वे बीमार पाड जाते हैं, इस संबंध में निवासियों ने गाँव में सरपंच के पास आवेदन दिया है लेकिन कोई मदद नहीं मिल है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर/ मनोज गाही@7646871739. ब्लाक CEO@9424270014, जिला CEO@7864284027.
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा नहीं बन रहा कृपया बनवाने में मदद करें...
ग्राम-इरफागुडा, पंचायत-इंजरम, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से निवासी सोड़ी रमेश, सोड़ी दारा, फरसे मडकाम, कुंजाम भीमा, कुंजम उंगा, सुरे कन्ना और कुंजाम मनोज का कहना है, उन्हें भूमि पट्टा नहीं मिला है वे कई साल से आवेदन कर रहे हैं लेकिन काम नहीं हो पा रहा है, सरपंच सचिव का कहना है सरकार से आदेश नहीं आया है आदेश आने पर बनेगा इसलिये सभी निवासी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@7587421709, पटवारी@9407697058, कलेक्टर@7874284002, CEO@9424270014. संपर्क नंबर / मनीष@7646871739.
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: BABULAL NETI CG PROBLEM SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : टीबी बीमारी के लक्षण...
रायपुर (छत्तीसगढ़) से रविंद्र कर्मा जो दंतेवाड़ा जिले से हैं, वे टीबी बीमारी को लेकर अपने इलाके में काम कर रहे हैं, वे टीबी बीमारी के लक्षण बता रहे हैं जिससे बीमारी के बारे जानकारी लग सकती है, दो हप्ते से ज्यादा खांसी, रात में बुखार आना, कमजोरी लगना आदि इस तरह की कोई लक्षण यदि हो तो इसके लिये हास्पिटल में चेकअप करायें| संबंधित विषय में जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9407668581
Posted on: Jan 31, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : सफ़ेद दाग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी सफ़ेद दाग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, बाउची को 100 ग्राम लेकर चूर्ण बना लें, हल्दी 30 ग्राम, सोंठ 30 ग्राम, नीम की पत्ती 30 ग्राम, काली मिर्च 10 ग्राम लें सभी को पीसकर चूर्ण बना लें, उसके बाद एक एक चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार उबले पानी से सेवन करने से लाभ हो सकता है, भोजन में चना, मटर, बैगन, उड़द दाल, सेमी, गुड़, मछली का प्रयोग करें, नमक में सेंधा नमक का उपयोग करें, दूध से बनी चीज का उपयोग न करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9111061399.
