स्वास्थ्य स्वर : संधिवात या गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी संधिवात या गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | केवकंद 250 ग्राम, सोंठ 250 ग्राम, मेथी भुनी हुई 250 ग्राम, अजवाइन भुनी हुई 250 ग्राम, मिश्री 250 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद दिन में दो बार पानी के साथ सेवन करने से लाभ हो सकता है| पीने के लिये गुनगुने पानी का उपयोग करें| ठण्डी चीजों से बचे| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में कुछ बातों का ध्यान रखने से बीमार होने से बच सकते हैं-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी बता रहे है| गर्मी के दिनों में सूर्य की किरणे पृथ्वी के निकट भ्रमण करती है| जिससे भूमि अत्यंत गर्म हो जाती है| जिससे जलासय, पेड़ पौधे सभी सूखने लगते हैं| इसलिये ग्रीष्म ऋतु में तरल पदार्थो का सेवन करना चाहिये| इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी दूर होती है| खाने में ताजा संतुलित भोजन और हरी सब्जी, सलाद का उपयोग करना चाहिये| दलों में छिलका युक्त मूंग की दाल और मसूर की दाल का सेवन करना चाहिये| फलो में मीठे अंगूर, संतरे, आम का प्रयोग करना चाहिए| हर एक घंटे में ठण्डा पानी पीना चाहिये| धूप से आने के बाद पसीना सूखने पर पानी पीना चाहिये| क्षमता से ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहिए | रमाकांत सोनी@9589906028.

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

सुरमई के लेथे परनाम हो माई...गीत-

कठरा डोंगरी, पोस्ट-गोविंदपुर, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह मरावी एक भजन सुना रहे हैं :
कहां लगाहूँ माता, कहां बताहूँ दाई-
सुरमई के लेथे परनाम हो माई-
कहां लगाहूँ माता, कहां बताहूँ दाई-
सुरमई के लेथे परनाम हो माई...

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

एतेक सुंदर धरती ला, केतो बनाया रे...गीत-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव पोया एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
एतेक सुंदर धरती ला, केतो बनाया रे-
एतेक सुंदर धरती ला-
के तो बनाया रे-
श्रीमान भगवान सबके बनाय-
श्रीमान भगवान सबके सजाय-
पेड़ पौधा पहाड़ पर्वत सब के बनाया रे...

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG JAGDEV POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : तुलसी के औषधीय गुण-

सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी तुलसी पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| भारत में तुलसी का पौधा हर जगह मिल जाता है| इसका पौधा वातावरण को स्वच्छ और कीटाणु रहित करते हैं| पूजा पाठ में भी इसे शामिल किया जाता है| तुलसी के पौधे का आयुर्वेद में विशेष स्थान है| तुलसी को लेकर शास्त्रों में कई कथायें हैं| इसे पवित्र पौधा माना जाता है| वैद्य रमाकांत सोनी@9589906028.

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG HEALTH MUNGELI RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »