काहे धरम भूल गयो कोया, काहे धरम छोड़ दय कोया...गोंडवाना गीत

ग्राम-कौड़िया, थाना-लावाघोघरी, तहसील-पांदुर्ना, जिला-छिन्दवाड़ा (म.प्र.) से रविन्द्र धुर्वे एक गोंडवाना गीत सुना रहा हैं:
काहे धरम भूल गयो कोया-
काहे धरम छोड़ दय कोया-
का तोरी अकल गई बौराय-
गोंड वंश में जनम लियो है...

Posted on: Sep 04, 2016. Tags: RAVINDRA DHURWEY SONG VICTIMS REGISTER

पता ले जा रे, पता दे जा रे नेट वाला...सीजीनेट पर आधारित गीत

ग्राम-जैलवारा, ब्लाक-बुआ बिछिया, जिला-मंडला (म.प्र.) से अमर मरावी एक गीत गा रहे हैं. यह गीत बिजली-पानी की समस्या को सीजीनेट के माध्यम से लोगों तक ले जाने पर आधारित हैं
पता ले जा रे, पता दे जा रे नेट वाला-
पता ले जा दे जा नेट वाला रे-
हमरे गाँव की जन समस्या ला-
सीजीनेट में पता दे जा रे-
पता दे जा रे, पता दे जा रे नेट वाला...
कहा मोर गाँव की बिजली समस्या-
कहा मोर गाँव के पनियां-
हमरी गाँव की रोड समस्या-
भारी पड़े दुःख बतिया-
पता दे जा रे, पता दे जा रे नेट वाला...
हमारी गाँव की भूमि समस्या, जंगल हमार दुनिया-
बैगा भईया, आदिवासी जंगल की रहइया रे-
पता दे जा रे, पता दे जा रे नेट वाला...

Posted on: Aug 30, 2016. Tags: Amar Maravi SONG VICTIMS REGISTER

झूले देखा रेलिया रे कौन करली देखेला...कर्मा गीत

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट+थाना-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनशाह मरावी एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
झूले देखा रेलिया रे कौन करली देखेला-
झूले देखा रेलिया रे,कौन करली देखेला-
कंचा करीली दिखे हरी यरा हरी रे...

Posted on: Aug 27, 2016. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

We're poor adivasis, requesting for housing support for long, no one listens...

Adivasi Social worker Sammat Singh Marawi is visiting Chaugan village in Bichhia tehsil of Mandla district in Madhya Pradesh where he meets local villagers who tell him that many of them don’t have land in their name but use Govt’s land to live. They have applied for Indira Awas and have requested Gram Sabha many times but there is no positive response. You are requested to call District Collector@ 07342250600 to request him to investigate and these poorest of poor adivasis. Maravi@9425683495

Posted on: Jul 31, 2016. Tags: SONG Sammat Singh Maravi VICTIMS REGISTER

जो कानों में मधुरस घोले वो गीत सुनाते चले चलो...कविता

रवि वर्मा जिला-मुजफ्फरपुर,(बिहार) से एक स्वरचित कविता सुना रहे हैं:
जो कानों में मधुरस घोले वो गीत सुनाते चले चलो-
नफरत की दीवार तोड़कर कदम बढ़ाते चले चलो-
भेदभाव के बंधन तोड़ो, बुरी बात से मुखड़ा मोड़ो-
सबकी पीड़ा हरते जाओ मन से मन का नाता जोड़ो-
रूठों को भी गले लगाकर उनको अपनाते चले चलो-
नफरत की दीवार...
पूरे मन से करो पढाई इसमें ही है खूब भलाई-
बीता समय न मुड़कर आता लाभ उठाने में चतुराई-
नफरत की दीवार...

Posted on: Jun 11, 2016. Tags: RAVI VERMA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »