स्वास्थ्य स्वर : कान से संबंधित रोगों का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कान से संबंधित रोगों का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मुसली 10 ग्राम, पानी 2 कप, तेल 50 ग्राम इकठ्ठा कर लें| काली मुसली को 2 कप पानी में उबालें| जब वह काढ़ा बन जाये, तब 50 ग्राम तेल डालकर उसको उबालें| जब सभी जल जाये, तो ठण्डा कर सीसी में रख लें| 2-2 बूंद कान में सुबह-शाम डालने से कान संबंधी समस्या में आराम मिल सकता है| कान को रुई से साफ़ करें| किसी नुकसान होने वाली चीज का उपयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 13, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : जीवन में स्वास्थ्य रहने के सामान्य तरीके-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी स्वास्थ्य रहने के उपाय बता रहे हैं| जीवन के स्वास्थ्य रहने के लिये| नियमित समय पर सोना, जागना, व्यायाम आदि करना चाहिये| संतुलित भोजन करना चाहिये| स्वास्थ्य खराब होने पर चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही दवा लें| जांच कराने के बाद बीमारी का पता चल जाता है| उसी के हिसाब से वैद्य या डॉक्टर से दवा ले सकते हैं| घरेलू उपचार करने का प्रयास करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 10, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

Impact : हमारे गांव में बिजली की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद समस्या हल हो गई-

ग्राम पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल बता रहे हैं| उनके गांव में 3 महीने से बिजली की समस्या थी| उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट के रिकॉर्ड कराया था| उसके बाद बिजली की समस्या हल हो गयी| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: May 10, 2019. Tags: CG ELECTRICITY IMPACT STORY MOHANLAL SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गर्मी से बचने के घरेलू नुस्खे-

ग्राम-भंगीटोला, पोस्ट-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोन सिंह धुर्वे गर्मी से बचने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गुल्ली का तेल, बटुवा का तेल, भारभंडा का तेल, कुसुम का तेल और केवंटी का तेल को सुबह नहाने के बाद लगाने से गर्मी से आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : सोन सिंह धुर्वे@7869873526.

Posted on: May 10, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM SONG SONSINGH DHURWE VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पथरी बीमारी का घरेलू उपचार-

ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा पथरी बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन्हें इस तरह की समस्या हो| वे पथरचट्टा पौधे की एक या दो पत्ता लेकर सेंधा नमक के साथ सेवन करें| इससे पथरी की समस्या से आराम मिल सकता है, साथ ही पाचन शक्ति में लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये| संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.

Posted on: May 09, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »