बासुरी की धुन...

बीकानेर (राजस्थान) से नारायण बासुरी की धुन के माध्यम से भजन सुना रहे हैं’’ | अपने संदेशो को रिकॉर्ड करने के लिये 08050058000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|(AR)

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: SONG

फूल बनजाउं किरन तेरे चरणों में माँ...भक्ति गीत

जिला-पूर्णिया (बिहार) से भक्तप्रह्लाद एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
हमसे क्या भूल हुई-
इतनी सजा हमको मिली-
फूल बरसा के फिरूँ-
आज यहाँ माँ-
फूल बनजाउं किरन-
तेरे चरणों में माँ-
इन धुनों की रुत अवतार लो माँ...(AR)

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: SONG

हरे हरे दिसेला हमार झारखंड के गाँव...गीत-

(झारखंड) से अंकिता गीत सुना रही हैं:
हरे हरे दिसेला-
हमार झारखंड के गाँव-
सुंदर बड़ा लगेला-
हरी बाल जंगल खान...(RM)

Posted on: Feb 17, 2021. Tags: HINDI SONG

वनांचल स्वर: पहाड़ों में माओली माता का निवास होता है...

ग्राम-धनेलीकन्हार, तहसील-कोरर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र कुमार मारगिया उनके ग्राम में पूजे जाने वाले देवी-देवताओं के बारे में बता रहे हैं। स्थानीय निवासियों की मान्यता के अनुसार पहाड़ों में माओली माता का निवास होता है। तीज त्यौहार और मेले के समय लोग विधिवत तरीके से माता की पूजा अर्चना करते हैं, जिससे माता लोगों को आशीर्वाद देती हैं, बारिश लाती हैं, फसल अच्छी होती है और लोग निरोग रहते हैं। गांव के विकास के लिए राउड़ देव का निर्माण किया जाता है। यह माना जाता है कि वह देव नियुक्ति में प्रमुख स्थान पर हैं। गांव में शांति और भाईचारे की भावना को इसी तरह बनाए रखने के लिए लोग अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा करते हैं।

Posted on: Feb 16, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VIRENDRA KUMAR

वनांचल स्वर: सर्पदंश का आसन और असरकारी ईलाज...

ग्राम- हिटारकसा, ब्लॉक-भानुप्रतापपुर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से वीर सिंह पटेल बता रहे हैं कि उन्होंने अपने बेटे को सांप के द्वारा काटे जाने का इलाज सिखा दिया है। उनका इलाज करने का तरीका काफी सरल है। वह केले के छिलके को कूटने के बाद उसका रस निकाल देते हैं और पीड़ित को पिला देते हैं। केले के छिलके का रस सांप के जहर को काट देता है। वह अब तक इस प्रयोग से बहुत लोगों का इलाज कर चुके हैं।

Posted on: Feb 16, 2021. Tags: CG KANKER VANANCHAL SWARA VEER SINGH

« View Newer Reports

View Older Reports »