सड़क बनाने के लिये सामान है लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है, लॉकडाउन समाप्त होने के बाद काम हो सकता है...
सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से गेहना कौर कपानी बता रही हैं उन्होंने सीजीनेट स्वर से एक संदेस उठाया था जिसे पूर्णिमा साहू ने रिकॉर्ड किया था, जो सड़क की समस्या को लेकर था, उन्होंने इस संबंध में पूर्णिमा से बात किया और जानकारी मिली कि सड़क के निर्माण के लिये चीजें हैं लेकिन काम नहीं हो रहा है, सामान पूर्व सरपंच के समय से रखा गया है और नये सरपंच काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण सड़क का काम नहीं हो पाया है, पूर्व सरपंच ने बताया इस काम के लिये कोई सामान नहीं आया था, और उनके कार्यकाल में एसी कोई समस्या नहीं थी, नये सरपंच का कहना है कि ये काम पूर्व सरपंच का था इसलिये उन्होंने काम नहीं किया है, काफी चर्चा के बाद उन्होंने कहा इसके लिये उन्हें समय दिया जाय, कुछ दिन बाद वापस पूर्णिमा से बात करने से पता चला उस पर काम नहीं किया गया है, दोबारा से सरपंच से बात होने पर आश्वाशन मिला काम होगा, लेकिन लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद ही हो सकता है|
Posted on: Apr 22, 2020. Tags: GEHANA KOUR MH MUMBAI SONG STORY VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में फंसे है, राशन दिलाने में मदद करें...
पुणे महाराष्ट्र से अस्रारामम और शिव गोपाल पटेल बता रहे हैं कि वे सिद्धार्थ नगर जिला उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में पुणे में फंसे हैं वहां काम करने के लिये आये थे, अभी काम बंद है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही हैं, उनके साथ 25 लोग हैं, सभी कंपनी में मजदूरी का काम करते हैं, किराये के मकान में रहते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7470622672. (165318)
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SHIV GOPAL PATEL SONG VICTIMS REGISTER
Impact : लॉकडाउन में खाने की समस्या थी, मदद मिलने से समस्या हल हो गयी है...
ग्राम-महलुंगे, तहसील-खेड़, पुणे (महाराष्ट्र) से उदय कुमार अहिरवार बता रहे हैं वे लॉकडाउन में फंसे हैं, वे रीवा जिले के रहने वाले हैं, उनके साथ लगभग 30 लोग हैं, काम बंद है जिसके कारण पैसा नहीं मिलता है, जिसके कारण खाने की समस्या हो रही थी, जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था, अब उन्हें खाने के लिये मिला रहा है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं और अधिकरियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9200361769.
Posted on: Apr 21, 2020. Tags: CORONA IMPACT MH PUNE SONG UDAY KUMAR AHIRWAR VICTIMS REGISTER
खाने की समस्या है राशन दिलाने में मदद करें...
खांडवे नगर, पुणे महाराष्ट्र से रोहितलाल द्विवेदी बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में फंसे हैं, रीवा मध्यप्रदेश के निवासी हैं, वे 20 लोग हैं, उनके पास खाने की सुविधा नहीं है जिसके कारण परेशानी हो रही है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर / रोहितलाल द्विवेदी@9890069725, मनीष यादव@9763262201.(165267)
Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PARWATI KEWAT PUNE SONG VICTIMS REGISTER
देशम ता लोपा बीमार फेसता ओ ओ...गोंडी कोरोना गीत-
नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से रजोंतिन मंडावी कोरोना से सम्बंधित एक गोंडी गीत सुना रही हैं:
देशम ता लोपा बीमार फेसता ओ ओ-
ताना पडोल मन्ता कोरोना ओ ओ-
रोपान मन्दाकट टोडी दोसकाट-
साबुन ते केयक कालक नोर्रिकट ओ ओ-
कोरोना बीमार तुन माटे पुडकाट-
इंगा अगा उसकवाड केंजकट दादा-
कोकिल पड्सेक आतेके-हेरे ता दवाखाना दाकट-
देशम ता लोपा बीमार फेसता आ आ...
