सड़क की लम्बाई लगभग 40किलो मीटर की है, रोड अब भी जर्जर है अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-कुग्दुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं कि पंडरिया से अचर्रा की दुरी लगभग 40किलो मीटर की है, जो यह रोड छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश को जोड़ता है| जो बहुत ही जर्जर हो चुका जो आवागमन में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है| अधिकतर बरसात के दिनों में सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है| जिससे लोग परेशान हैं| क्षेत्रीय निवासी कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन दिए हैं, पर अब तक कोई कार्यवाई नही हुआ| उनका कहना है कि इसका टेंडर पास हो गया है, अधिकारियों को भी ये विदित है, पर ध्यान नही दे रहे हैं | तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: विधायक @9893637637, S.D.M. @9424268543, कलेक्टर@9479118118, संपर्क नम्बर@8964973228.
Posted on: May 22, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पेट में गैस (अपच) के घरेलू उपचार...
प्रयाग बिहार मोती नगर रायपुर से वैद्द्य एच.डी. गांधी पेट में गैस (अपच) के घरेलू उपचार बता रहा है : लहसुन, जीरा, सेंधा नमक, हींग, सोंठ काली मिर्च, पीपली, बाल हरण,( घी में भुनी हुई) ये सभी के 50-50 ग्राम इन सभी को मिलकर चूर्ण बना लें और 100 ग्राम नीबू का रस को अच्छी तरह से मिलाकर सुखा देवें | और दिन में दो बार पानी के आधा-आधा चम्मच सेवन करने से शीघ्र लाभ होगा|
परहेज : अधिक मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, तथा गरिष्ट भोजन न करें, नशा न करें |
मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें |वैद्द्य एच.डी. गाँधी@9111061399.
Posted on: May 22, 2019. Tags: CG GANDHI H.D. HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
हे नव भारत के करुण वीर झन भूलव अपन पुरुषार्थ...कविता
ग्राम-सिंगपुर,तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से ओमकार मारकाम एक कविता सुना रहा है:
भारत बन जाहि नन्द नवन-
उधर कवि कोदूराम दलित-
हे नव भारत के करुण वीर-
हे भीम भागरी के महावीर-
झन भूलव अपन पुरुषार्थ बर...
Posted on: May 21, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MARKAM OMKAR PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
सब में तू मीत है सब तुझमे निहित है...कविता
ग्राम-सिंगपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से ओमकार सिंह मरकाम एक कविता सुना रहे हैं:
समंदर की लहरें सुनहरी रे श्रद्धा नन्द तीर्थ यात्रा-
रामेश्वरम् दीप सिखा छोटी साड़ी दुनिया-
सब में तू मीत है सब तुझमे निहित है-
तेरी बाहीं में पला मै मेरी कायनात रही तू-
जब छिड़ा युद्ध छोटा सा मै-
जीवन बना था चुनौती जिन्दगी...
Posted on: May 21, 2019. Tags: CG KABIRDHAM OMKAR PANDARIYA SONG VICTIMS REGISTER
ये दुनिया हा एक दिन उजड़ जही का...कविता
ग्राम-तमनार,जिला-रायगढ़ ( छत्तीसगढ़) से कन्हैया लाल पडियारी एक कविता सुना रहे हैं:
उजड़ जही का रे संगी उजड़ जही का-
ये दुनिया हा एक दिन उजड़ जही का-
उठ जही का रे संगी उठ जही का-
या गाँव गंवई हा एक दिन उठ जही का-
लुट जही का रे संगी लुट जही का-
जम्मो के खेत खार एक दिन लुट जही का...
