स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर निखार लाने और दाग, झाई को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चेहरे पर निखार लाने और दाग झाई को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| बेसन 3 चम्मच, दूध 3 चम्मच, चावल का आटा 1 चम्मच, हल्दी आधा चम्मच, गवार पाठा का जेल एक चम्मच लें| सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें| गुनगुने पानी से चेहरे को धोयें, उसके बाद कपड़े से साफ कर, लेप को चेहरे पर लगायें| तीन घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें| चेहरे पर साबुन का प्रयोग न करें| लगातार उपयोग करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| पेट साफ़ रखें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 30, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पीलिया बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | केन्हर बीज या इंद्रायण बीज 250 ग्राम ले, और 250 ग्राम गाय के घी में भून लें| उसके बाद 250 ग्राम मिश्री मिला लें, और लगातार 21 दिन तक 1-1 बीज बढ़ा कर सेवन करें| 21 वे दिन के बाद 1-1 बीज घटते क्रम 21 दिन तक सेवन करें| सरसों का तेल, तिल, हल्दी और गुड़ का प्रयोग न करें| मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 30, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कफ, खांसी का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कफ, खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मुलेठी 5 ग्राम, गुड़ 50 ग्राम, लौंग 2 नग, अदरक 5 ग्राम लें| दो कप पानी में सभी को डालकर उबालें| जब एक कप पानी रह जाये| तब गुनगुना कर छान लें | आधा-आधा कप पानी खाली पेट रात को सोन से पहले सेवन करने से लाभ हो सकता है| ठण्डी चीजों से बचें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
4 महीने पूर्व आंगनवाड़ी निर्माण में काम किया था, आज तक पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम-बैगापारा, पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सालिकराम बघेल बता रहे हैं| उन्होंने आंगनवाड़ी निर्माण में 4 दिन काम किया था| उसके बाद काम बंद करा दिया गया था| चार महीने हो चुके हैं| आज तक उन्हें काम का पैसा नहीं मिला है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : सरपंच@7898959990, संपर्क नंबर@9691678047.
Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हैंडपंप से बराबर पानी नही निकल रहा है, लोगों को पीने के पानी की समस्या होती है...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से माखन दास मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरा पारा में पानी की समस्या है| पारा में जो नल लगे है, उसमे पानी के लिये इंतजार करना पड़ता है| एक से दो घंटे के अंतराल में पानी निकलता है| चार महीने से लोग उस समस्या से जूझ रहे हैं| लोगो ने समस्या की जानकारी अधिकारियों को दी है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पारा में नल की समस्या को ठीक कराने में मदद करें : विधायक@9893637637, सचिव@9589808588. संपर्क नंबर@6260260793.
