Dantewada: Paramilitary fires, breaks camera of journalists after Maoist attack

Mangal Kunjam from Bacheli in Dantewada district in Chhattisgarh is talking to a local journalist Jitu who tells him that yesterday when they went to cover the incident of Maoist attack on National Mineral Development Corporation, a drunk policeman fired at them and also broke his camera. Jitu says they had gone to the incident place after taking permission from the police chief. 2 police jawans had died in the incident. For more Mangal Ji can be reached at 09407708515

Posted on: Nov 05, 2012. Tags: DANTEWADA MANGAL KUNJAM

News in Gondi: Translated from newspapers 6th August 2012

पिछले तीन दिनों से जारी अनवरत् बारिश से बीजापुर जिले के आधे भाग में ब्लैक आउट की स्थिति निर्मित हो गई। 4 अगस्त को दिन भर लाइट आने-जाने का दौर जारी रहा, अन्तत: रात्रि 10 बजे विद्युत गुल हो गया और भैरमगढ़ तहसील के बाद बीजापुर, उसूर एवं भोपालपटनम तहसील ब्लैक आउट की चपेट में आ गये।नक्सल हिंसा प्रभावित परिवारों के बच्चे भी अब डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस पाठयक्रमों में प्रवेश पा सकेंगे। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसे नक्सल हिंसा प्रभावित बच्चों को एमबीबीएस पाठयक्रम में प्रवेश के लिए दो स्थान आंबटित किये गये हैं। नक्सल हिंसा से प्रभावित बच्चे दिल्ली के सफदरजंग स्थित व्हीएमसीसी कॉलेज और रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टरी की पढ़ाई करेंगे।मानपुर
ब्लाक मुख्यालय से 25 किमी दूर स्थित सीतागांव के नौ ग्रामीणों को थाने में लाकर नक्सलियों के बारे में जानकारी नहीं देने की बात कह कर पीटा गया। रातभर वे थाने में रहे फिर सुबह सभी को छोड़ दिया गया। पिटाई से पस्त हुए चार ग्रामीण उपचार के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंचे थे।

Posted on: Aug 06, 2012. Tags: MANGAL KUNJAM NEWS

News in Gondi: Translated from newspapers 4th August 2012

छत्तीसगढ़ में खेती की जमीन को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार नया कानून बनाने जा रही है। इसके तहत कृषि भूमि का डायवर्सन उद्योगों और कालोनियों के लिए करना संभव नहीं होगा। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। लगातार खेती का रकबा कम होने के कारण सरकार ने यह कदम उठाने की जरूरत महसूस की। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जितेंदर सिंह शनिवार को छत्तीसगढ़ का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। इस दौरान वे जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बासगुड़ा और रायपुर जाएंगे। इस दौरान मंत्री स्थानीय जनता, लोक प्रतिनिधियों, राज्य सरकार और केन्द्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। वे केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनायों के तहत विकास कार्य का जायजा लेंगे।दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले में व्याप्त कुपोषण की बीमारी एक गंभीर समस्या बन चुकी है। केन्द्र और राय सरकारों के तमाम दावों के बाद भी बीजापुर जिले के अन्दरूनी इलाकों में हर दूसरा बच्चा कुपोषण का शिकार है। कुपोषण को दूर करने की सभी सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजों में ही संचालित की जा रही है। अब तक अरबों रूपये इस समस्या से निपटने पानी की तरह बहाये जा चुके हैं, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

Posted on: Aug 04, 2012. Tags: MANGAL KUNJAM NEWS

News in Gondi: Translated from newspapers 3rd August 2012

अपने साथी की हत्या से भड़के जवानों द्वारा ओरछा साप्ताहिक बाजार में निर्दोष ग्रामीणों के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट किए जाने की घटना से क्षेत्र के विधायक तथा प्रदेश शासन के पीएचई मंत्री केदार कश्यप काफी विचलित हैं। उन्होंने इस पूरे घटना के संदर्भ में निष्पक्ष जांच कराने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री तथा प्रदेश के पुलिस महानिर्देशक को पत्र लिखा है। अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के पीएचई तथा ट्रायवल मंत्री केदार कश्यप ओरछा में पुलिस जवानों द्वारा ग्रामीणों के साथ किए गए मारपीट की घटना को बर्बरता बताया।राजधानी में गुरुवार को हजारों आदिवासियों ने कदमताल की। उन्होंने भोजली पर शोभायात्रा निकालकर धर्म व संस्कृति का संदेश दिया। उन्होंने समाज को आगाह भी किया कि वे विलुप्त हो रही अपनी परंपराओं को बचाने एकजुट हो जाएं। गोंड़ आदिवासी समाज के प्रदेश के कोने-कोने से जुटे करीब 5-6 हजार प्रतिनिधियों ने धर्मगुरू दुर्गे भगत के नेतृत्व में टिकरापारा से बूढ़ातालाब तक रैली निकाली।

Posted on: Aug 03, 2012. Tags: MANGAL KUNJAM NEWS

News in Gondi: Translated from newspapers 1st August 2012

संसद के मानसून सत्र से पहले महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव किया है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को नया केंद्रीय वित्त मंत्री नियुक्त किया है और केंद्रीय गृह मंत्रालय का प्रभार सुशील कुमार शिंदे को सौंपा है।छत्तीसगढ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के नाम पर फर्जी मुठभेड में 20 निर्दोष आदिवासियों के मारे जाने की घटना के विरोध में देश के जाने.माने बुद्धिजीवी कल राजधानी में धरना देंगे|भारतीय मजदूर संघ की ओर से आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन बूढ़ातालाब के किनारे किया गया। पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी कर असंगठित क्षेत्र में मजदूरां को भी शामिल करने की मांग को लेकर मजदूर हड़ताल करने वाला है। देश में 38 लाख पेंशन भोगी है। उन्होंने हर माह तीन हजार से पेंशन देन की मंाग की है।

Posted on: Aug 01, 2012. Tags: MANGAL KUNJAM NEWS

« View Newer Reports

View Older Reports »