स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों में नाक से खून बहने की समस्या (नकसीर) का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहर, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी गर्मी के दिनों में नाक से खून बहने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अनार की पत्ती को मिसलकर उसका रस नाक में 2 बूंद डालकर अंदर की ओर खीचें| इस प्रक्रिया को हर तीन घंटे के बाद कर सकते हैं| ठण्डी चीजें सिर पर रखें| इससे लाभ मिल सकता है| गर्मी से बचें, गर्म चीजों का प्रयोग न करें, ठण्डी चीजों का प्रयोग करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बुखार होने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं | तुलसी की पत्ती 5 ग्राम, अजवाईन 3 ग्राम, गिलोय 6 ग्राम, काली मिर्च 4 ग्राम, गुड़ 10 ग्राम सभी को साफ कर चूर्ण बना लें और 2 गिलास पानी में उबालें| जब एक कप बच जाये, तो उसे गुनगुना रहने पर दिन में 2 बार सेवन करें| इसका प्रयोग किसी भी बुखार में कर सकते हैं | बीमारी के समय ठण्डी चीजों से बचें| भोजन में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नमक, शक्कर, मैदा का प्रयोग कम करें नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: CG GANDHI HD HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या को दूर करने का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेट में होने वाली गैस का घरेलू उपचार बता रहे हैं| भुनी हुई अजवाईन 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम, सेनाय की पत्ती 50 ग्राम, बाल हर्रा भुना हुआ 50 ग्राम सभी को साफकर कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण खाना खाने के बाद दिन में 2 बार गुनगुने पानी से सेवन करें, लाभ हो सकता है| खाने में मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, नमक शक्कर का प्रयोग कम करें नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अमृत धारा बनाने की घरेलू विधि-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी अमृत धारा बनाने की घरेलू विधि बता रहे हैं| अजवाईन के फूल 10 ग्राम, पिपरमेंट 10 ग्राम, देशी कपूर 10 ग्राम लेकर सभी को कांच की सीसी में भरकर ठीक से ढक दें और धूप में रख दें| 24 घंटे तक रहने दें| जब ये पानी जैसा हो जाये तो उसका उपयोग कर सकते हैं| दवा को 4-6 बूंद चीनी में, बतासा में या पानी में उपयोग कर सकते हैं| इस दवा का उपयोग उल्टी, दस्त, सिर दर्द, सर्दी जुकाम, खांसी, विषैले कीड़े के कटाने और सभी प्रकार के दर्द के लिये किया जा सकता है|अधिक जानकारी के लिए दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं :एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 23, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कब्ज हरण चूर्ण बनाने का घरेलू नुस्खा...

प्रयाग विहर, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी कब्ज हरण चूर्ण बनाने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जिनको इस तरह की समस्या हो वे बाल हर्रा 100 ग्राम, बहेरा 200 ग्राम, आंवला 300 ग्राम, सनाय की पत्ती 50 ग्राम, सेंधा नमक 50 ग्राम एकत्र कर लें | उसके बाद हर्रा, बहेरा, आंवला तीनो को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| सनाय पत्ती को भी पीसकर चूर्ण बना लें| सब को 50 ग्राम घी में भुन लें, उसके बाद सेंधा नमक मिलाकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद पानी के साथ और रात को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें| लगातार 21 दिन तक सेवन करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा नमक शक्कर का प्रयोग कम करें नशा न करे : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »