मेरे पास रहने को घर नहीं है झोपड़ी में रहती हूँ, शिकायत करने पर भी सरपंच सचिव ध्यान नहीं देते है...

पकली पारा, ग्राम+पंचायत-कोड़ेनार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर परस्ते के साथ गाँव के साथी उम्मे पति मंगरू बता रही है कि उनके पास रहने के लिए घर नहीं है झोपड़ी में रहती है और बरसात के दिनों में पानी टपकता है और पानी में सोना पड़ता है | आवास के लिए सरपंच सचिव के पास शिकायत भी की थी लेकिन ध्यान नहीं दे रहे है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रही है कि सम्बन्धित अधिकारियो से बात करके आवास दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@8103471003, सचिव@9407642538, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: AWAS BASTANAR BASTAR PROBLEM CG UMME YOJNA

हमारें गांव में हैंडपंप नहीं है, किलोमीटर दूर नाला से पानी लाकर पीते है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-निकनार, ब्लॉक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से लालो पोडियामी बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 3 में हैंडपंप नहीं लगा है, वहां के लोग 2 किलोमीटर दूर नाला से पानी लाकर पीते है, इसके लिए उन्होंने ग्राम सभा ,सचिव सरपंच के पास शिकायत किये लेकिन अभी तक नहीं बना है, इसलिए सीजीनेट श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे हैं दिये गये नंबरों पर बात करके हैंडपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क@7879612471, सचिव@7000755134, सीइओ@8889251366, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Jun 06, 2022. Tags: BASTAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR LALO PODIYAMI LOHANDIGUDA WATTER

दियारी त्योहार के बारे में बता रहे हैं...

ग्राम-कालापारा, पंचायत-चितापुर 02, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से वार्ड पंच हैं त्योहार के बारे में बता रहे हैं नया खाईं मानते हैं जब धान का फसल घर में लाते है, फिर अपने देवी-देवता और अपने पूर्वजो को चढाते हैं फिर अपने परिवार के साथ खुशी से खाते हैं| और दियारी त्योहार को भी नया फसल का खिचड़ी बना कर पहले गाय बैल को खिलाते हैं फिर खुशी से खाते हैं|

Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA FESTIVAL

हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण कश्यप बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है| गांव के लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होनें सचिव सरपंच को शिकायत कियें हैं परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9479155483,संपर्क नंबर@9479151422.

Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM ROAD

मेरा राशनकार्ड बना था लेकिन 10 साल राशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण कश्यप बता रहे हैं उनका राशनकार्ड बना था 10 साल से उनका नाम काट दिया गया| 4 परिवार है| कई बोले हैं सचिव सरपंच को लेकिन अभी तक उनका राशनकार्ड नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9479155483,संपर्क नंबर@9479151422.

Posted on: Jun 05, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RATION CARD

« View Newer Reports

View Older Reports »