स्वास्थ्य स्वर : पेशाब में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेशाब में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| मीठी नीम की छाल 50 ग्राम, उसकी पत्ती का चूर्ण 50 ग्राम, इलायची 30 ग्राम, तिखुर कंद 50 ग्राम, जंगली बेरी की जड़ 50 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम इकठ्ठा कर लें| मिश्री को छोड़कर सभी को साफ कर पीस कर चूर्ण बना लें| आखिर में मिश्री को मिला लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में 2 बार खाली पेट एक गिलास मठा के साथ सेवन करें| तरल पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

गंदी नाली से मच्छर और बीमारियां फैलती है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से आशीष दास बता रहे हैं| उनके गांव के आवास पारा में नाली गंदा पड़ा रहता हैं| जिससे मच्छर और बीमारियां फैलती है| लोगो पंचायत में अधिकारियों के पास आवेदन करते हैं| लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं| उनका कहना है वे आवेदन देते हैं, पर काम नहीं होता| तब वे लोगो के साथ मिलकर खुद ही साफ़ करते हैं| अधिकारियों के ऐसे रवैये से लोग परेशान हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर, समस्या को हल कराने में मदद करें : सचिव@9589258588. संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: Jun 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

जब से भारत हुआ है आजाद रे, जागो देश के जवान रे...देश भक्ति गीत-

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
जब से भारत हुआ है आजाद रे-
जागो देश के जवान रे-
कहीं निकल न जाए, कहीं निकल न जाए-
सिर से भारत की शान रे-
भारत की लड़ाई में लोगों का सर है फूटा-
भारत के जवानों ने अपने प्राण गवायें...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

सावन भादों पानी के रीत, बैसाख ज्येष्ठ दशहरा गीत...गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
सावन भादों पानी के रीत-
बैसाख ज्येष्ठ दशहरा गीत-
अगहन कार्तिक बैला-सांड-
माघ पिये माड़-
दुनिया के देखा शान-
दशहरा सारे खाये पान...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भजन

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी के जटाओं में गंगा की धारा है-
बाबा जी के गलों में सर्पों की माला है-
बाबा जी के कमरों में मृगा की छाला है-
बाबा जी के हाथों में डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »