गांव में ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कोड़ेनार 03, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) रामचन्द्र बता रहे हैं उनके गांव में उनके गांव में पिने की पानी की बहुत समस्या है| लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है| इसके लिए सरपंच सचिव से बोले हैं पर अभी तक नहीं बना है, इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9407911612, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कुटुमसर, कोटवारपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लुदरु नाग बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं, गांव के लोगों आने-जाने में समस्या होती हैं, और बच्चों को स्कूल जाने में बहुत दिक्कत होती हैं समय पर नही जा पाते हैं, वहां 35 घर का जनसंख्या हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9479187907, सचिव@9407977816, संपर्क नंबर@9479285745.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTAR CG DAM DARBHA PROBLEM
हमारें गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-कलाउर, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से हिरमन बता रहे हैं पैदापारा में पाने की बहुत समस्या है| उन लोग कुआं का पानी पीकर के बीमार पड़ जाते हैं, उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये लेकिन अभी तक हैंडपंप नहीं लगा है, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं दिये गये नंबर पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7724979500, सरपंच@9381847130.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाने की मांग, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत तीरथगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुषमा ठाकुर जी बता रहे हैं, कोरोना काल के दौरान उनके गावं में बहुत समस्या था| लोग कोरन सेंटर में रहने को तैयार नहीं हो रहे थे| फिर भी उन्होंने अपना काम कर लोगों को समझाया|
वे मितानिन हैं| और वे लोग को बहुत काम दिया जाता है| जबकि वेतन बहुत ही कम है| मुश्किल से वे लोग अपना घर के लिए समय निकाल पाती हैं| अपना सारा काम इसी में समय चला जाता है| आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना हैं की वेतन बढ़ाया जाय| अधिक जनकारी के लिए संपर्क नंबर@6261200690.
Posted on: Jul 17, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SALARY
पुल नहीं होने के कारण लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-काटाकांदा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पार्वती मुचाकी बता रहे हैं उनके गांव में पुलिया की बहुत समस्या है, लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं, दिए गयें नंबरों पर बात करके समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@758776281, सरपंच@6268628848, सचिव@9479020037.
