दौड़ा जाये रे समय का घोड़ा...भक्ति गीत-
ग्राम-आमाडुला, जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से चन्द्रकान्त लहरे भक्ति गीत सुना रहें हैं-
दौड़ा जाये रे समय का घोड़ा-
नाम हरी का तूने के बन्दे-
क्यों अपना मुख मोड़ा-
राम नाम से तूने बन्दे-
क्यों अपना मुख मोड़ा-
दौड़ा जाये रे समय का घोड़ा-
एक पल बीते खेल खुद में-
एक पल मौज में सोया-
आया बुढ़ापा तो क्यों बन्दे-
लाठी पकड़ के क्यों रोया-
दौड़ा जाये रे समय का घोड़ा-
नाम हरी का तूने के बन्दे...
Posted on: Oct 21, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
तरी हरी नाना मोर नाना...पुन्नी गीत-
ग्राम-सतरागुडा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से रीना मंडावी पुन्नी गीत सुना रही हैं-
तरी हरी नाना मोर नाना-
मैया के करवा-
मैया के घर जाना-
मोर राम घर जाना-
मोर राम नही हैं आओ रे आओ-
अब सीता ला लंका से ले आओ-
मैया के करवा मै के घर जाना...
Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
प्रार्थना गीत- तेरी पनाह में हमें रखना...
ग्राम पंचायत सिलकझोडी ब्लाक बास्तानार जिला बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से राजू राम सोडी जी गीत सुना रहें हैं-
तेरी पनाह हमें, हमें रखना-
सीखे हम नेक राह पर चलना-
कपट करम चोरी बेईमानी-
और हिंसा से हमे बचाना-
नाली का बन जाऊ ना पानी-
निर्मल गंगा जल ही बनना-
अपनी निगाह में हमें रखना-
सीखें हम नेक राह पर चलना...
Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
ए री ए मैं कैसे घर जाऊं...गीत-
सेक्टर-C, राजनगर जिला-अनुपपूर (मध्यप्रदेश) से मारकंडे राग़ वाद्य्श्री सुना रहे हैं-
ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
घर जाऊं मितवा तुम्हरी दिन्ग्वा-
राह चलत मगरो के ठाड़ो ठगवा-
ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
ए री ए मैं कैसे घर जाऊं-
मन तडपत है उनके दरश को-
बहुत दिनन और बीत गए जुगवा...
Posted on: Oct 20, 2020. Tags: HINDI SONG SONG VICTIMS REGISTER
सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं...हनुमान भक्ति गीत-
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से पप्पू कुमार दाहिया हनुमान जी की भक्ति गीत सुना रहें हैं-
सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं-
हनुमान को खुश करना आसान होता हैं-
कर ले भजन दिल से हनुमान प्यारे का-
जिनको भरोसा हैं अजनी दुलारे का-
वो घर मन्दिर जहाँ उनका सम्मान होता हैं-
हनुमान को खुश करना आसान होता हैं...
सिंदूर चढ़ाने से हर काम होता हैं
