स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चेहरे पर होने वाले कील मुहांसो का घरेलू उपचार बता रहे हैं| दालचीनी 1 चम्मच, शहद जंगली 3 चम्मच, हल्दी आधा चम्मच, मलाई आधा चम्मच लें| सभी को साफ कर पेस्ट बना लें, और चेहरे पर लगायें| 2 घंटे बाद गुनगुने पानी से साफ़ कर लें| लगातार 21 दिन तक प्रयोग करने से लाभ हो सकता है| बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द की दाल, सेम, मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| संतुलित भोजन करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 40 साल से गांव में पानी की समस्या थी, अब हल हो गई है-
बिलईडांड, पंचायत-सेमरदर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में 40 साल से पीने के पानी का बहुत समस्या थी, बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी| वे नाला से पानी लाते थे| उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किये| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 20 जून 2018 को रिकॉर्ड किया जिसके बाद 15 दिन में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| राम प्रसाद@9399103258.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY RAM PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : आँखों की सूखने की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी आँखों की सूखने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नाभि में घी या तेल लगाने से आँखों के सुस्ख होने, नजर कमजोर होने की समस्या में लाभ मिलता है| सोने से पहले 3 से 7 बूंद घी और नारियल तेल मिलाकर लगाने से लाभ हो सकता है| कंप्यूटर में काम करने वाले व्यक्ति बीच-बीच में 5 से 10 मिनट के लिये कप्यूटर से दूर जायें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गैस की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भगत राम लांजित गैस की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 100 ग्राम अलसी और 30 ग्राम अजवाइन को लेकर भून लें| उसके बाद पीसकर बारीक पाउडर बना लें, और उसमे काला नमक डाल दें| अलसी के तेल में मिलाकर छोटे-छोटे दाने जैसा बना लें| उसके बाद चने के आटे में मिलाकर सेवन करें| सुबह-शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| संबंधित जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : भगत राम लांजित@7389964276.
Posted on: Jun 12, 2019. Tags: BHAGATRAM LANJIT CG HEALTH KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : खुजली की समस्या का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खुजली की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| नीम का पंचांग (पत्ती, जड़, ताना, छाल, फल) 250 ग्राम, और काली मिर्च 20 ग्राम लें| सभी को कूट पीसकर चूर्ण बना लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण खाली पेट दिन में दो बार सेवन करें| लाभ हो सकता है| बैगन, चना, मटर, मसूर की दाल, उड़द की दाल, सेम, खटाई, गरिष्ठ भोजन, मैदा, शक्कर, नमक का उपयोग न करें, नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.
