हीरो छोड़ा हीरो छोड़ी, बेसी में बैठे रहय...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
हीरो छोड़ा हीरो छोड़ी, बेसी में बैठे रहय-
फोटो खिचवाला है रे फोटो खिचवाला-
ये तो बगल में मैना-
फोटो खिचवाले निगे फोटो खिचवालय-
हीरो छोड़ा हीरो छोड़ी, बेसी में बैठे रहय-
फोटो खिचवाला है रे फोटो खिचवाला...
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड सुधारने के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-बरटोला, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चिंताराम बता रहे हैं| उनका राशन कार्ड बन चुका था, और राशन मिलता था| लेकिन 4 महीने से उनको राशन नहीं मिल रहा है| राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है| सरपंच का कहना है नाम गलत हो गया है| चिंताराम बता रहे हैं, सुधार के लिये आवेदन करने पर भी कोई कारवाही नहीं हो रही है| तीन महीने हो चुके हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशन कार्ड बनवाने में मदद करें : विधायक@9893637637, कलेक्टर@9479118118, रोजगार सहायक@9131130099. संपर्क नंबर@9617931820.
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बारा बजे मेला लागे सर से पसीना छूटे...गीत-
ग्राम-कोटया, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
बारा बजे मेला लागे सर से पसीना छूटे-
बारा बजे मेला लागे-
चलत राम भेलुवा ला नजरी चलालक-
तोला मोला दोनों झन ला कुसुमी बलाले होल-
तोला मोला दूनो झन ला-
बारा बजे मेला लागे सर से पसीना छूटे-
बारा बजे मेला लागे...
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: CG MEWALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या हल हो गई सभी को धन्यवाद-
ग्राम-बिलाईडांड, पंचायत-सेमर तरई, तहसील, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से रामप्रसाद बता रहे हैं| उनके गांव के खेरवारी पारा वार्ड क्रमांक 1 में पानी की समस्या थी| जिसके लिये उन्होंने सरपंच के पास आवेदन दिया| ग्राम सभा में आवेदन दिया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 24 मई 2019 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया| जिसके 20 दिन बाद उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8959903256.
Posted on: Jun 19, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY PATRAJ MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
मौसम अच्छा रहने पर पर्याप्त उपज मिल जाता है...किसान अजय चंद्राकर-
कोदवा, जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़) से अजय कुमार चंद्राकर बता रहे हैं| वे खेती का काम करते हैं| अभी वे खेती की तैयारी में लगे हैं| मौषम का इंतजार कर हैं| खेती में धान, गेंहू, सोयाबीन, अरहर, उड़द उगाते | दस एकड़ में खेती करते हैं| पहले सोयाबीन की बुवाई करते है, उसके बाद धान का बीज लगाते हैं| सब कुछ अच्छा होने पर 7 से 8 क्विंटल तक सोयाबीन का उत्पादन हो जाता है| और मुगफली 20 से 30 बोरी तक उत्पादन हो जाता है| संपर्क नंबर@9131081484.
