स्वास्थ्य स्वर : बुखार का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| 2 तोला कुटी हुई गिलोय को रात के समय पानी में भिगो देना चाहिये| सुबह मिसलकर मिलाकर पीने से बुखार से राहत मिल सकता है| दूसरा 40 मुनक्के को 250 ग्राम पानी में भिगोकर रखें| सुबह उसके बीज निकल दे, उसके बाद उसका सेवन करें| पानी को पियें | लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Jun 21, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
राम में राम बसे रामे में रामकोला...गीत-
ग्राम-कोटया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं :
राम में राम बसे रामे में रामकोला-
दीदी झरिया डार छूटे आमरईया कोला-
नदी कर बालू हर सोहत जाये-
राम खाधी सरोतिया रोवत जाये-
राम में राम बसे रामे में रामकोला-
दीदी झरिया डार छूटे आमरईया कोला...
Posted on: Jun 21, 2019. Tags: CG MEVALAL DEVANGAN SONG SURGUJA VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार-
रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य दिलीप गुप्ता जोड़ो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अलसी का बीज 50 ग्राम, अखरोट की गिरी 50 ग्राम, तेज पत्ता 50 ग्राम, दाल चीनी 50 ग्राम, काली मिर्च 50 ग्राम, असगंध 50 ग्राम, मिश्री 50 ग्राम लें| सभी को साफ़ कर सुखा लें| और चूर्ण बना लें| एक चम्मच चूर्ण सुबह नास्ते के बाद और रात को सोते समय सेवन करना है| इससे लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : दिलीप गुप्ता@8109855459.
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: CG DILIP GUPTA HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : सीजीनेट साथियों के मदद से शौचालय बन गया...
ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रमपत मरावी बता रहे हैं| उनका शौचालय का समस्या था| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे| तब उन्होंने अक्टूबर 2018 में अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद फरवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे खुश होकर सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर@6260182981.
Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG IMPACT STORY RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
दोस्तों तुम्हारे है हवाले वतन...गीत-
गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
दोस्तों ये तुम्हारे है हवाले वतन-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं-
कितने वीरो ने सर पर ये बांधे कफन-
जान दे दी पर शान जाने न दी-
उनके आबा को अब हम पूरा करें-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं...
