आदिवासियों का सांकृतिक गीत संगीत-
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से उत्तम आतला आदिवासी गीत संगीत सुना रहे हैं| ये एक सामूहिक कार्यक्रम है| जिसमे कई लोग मिलकर ढोल बजाते हैं| नाचते हैं| ये उनका पारंपरिक त्यौहार है| जिसे वे वर्षो से मना रहे हैं|
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG MUSIC NARAYANPUR UTTAM ATALA
स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी या एनीमिया का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी खून की कमी या एनीमिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गाजर का रस 1 कप, पालक का रस 1 कप, नीबू का रस 1 चम्मच, शहद जंगली 1 चम्मच, सेंधा नमक 1 चुटकी लें| सभी को मिलाकर सेवन करें | लाभ हो सकता है| ये 1 खुराक की दवा है | एक-एक गिलास दूध दिन में दो बार सेवन करें, अंकुरित चना, मूंग का ज्यादा प्रयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ पदार्थ, मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| नशा न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111316099.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप से पर्याप्त पानी नहीं निकल रहा था, सुधार होने के बाद सुविधा हो गई है-
ग्राम पंचायत-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| पुटपुटा गाँव में बैगा पारा में जो नल है| उससे पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा था| जिससे लोगो को पानी की दिक्कत होती थी| तब उन्होंने 30 मई 2019 को अपनी समस्या सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 19 मई 2019 को नल में पाईप लगा दिया गया| जिससे पानी मिलने लगा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | मिथलेश मानिकपुरी@7828324480.
Posted on: Jun 26, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हमारे पारा में पानी की समस्या थी, अब लोगो को सुविधा हो गई है...
ग्राम-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| उनके गाँव के टिकरापारा में पानी की समस्या थी| जिसके लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब माखनलाल पडवार द्वारा अपनी समस्या को 23 मई 2019 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया गया था| जो अब 20 जून 2019 को हल हो चुकी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिनकी मदद से उनके पारा में पानी की समस्या हल हो गई| मिथलेश मानिकपुरी@8770682940
Posted on: Jun 25, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मठा सेवन करने के फायदे-
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य रमाकांत सोनी मठा के गुड़ो के बारे में
बता रहे हैं| मठा का सेवन करने से वमन, जी मचलाना, पीलिया रोग, मोटापा, बवासीर जैसी समस्याओं में आराम मिलता है| लोग आज के समय में फैसन के चक्कर में बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के कोलड्रिंक पेय का उपयोग करते हैं| उसके जगह मठा का सेवन कर लाभ ले सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं :
रमाकांत सोनी@9598906028.
