स्वच्छ भारत अभियान के तहत हमारे घर में शौचालय नही बना हैं, कृपया मदद करें...
ग्राम पंचायत-जामगांव, (गंगोपारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से मुना राम पोयम बता रहें हैं कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हर घर में पंचायत की ओर से शौचालय बनाया जाता हैं| हमारे घर में शौचालय नही बना हैं| उसके लिए पंचायत में आवेदन दिए थे 2018 में फोटो भी खिंच के ले गए है| परन्तु अभी तक नही बना हैं| बहार में शौच करने से हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता हैं| इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद चाहते हैं की शौचालय बनवाने में मदद करें : सरपंच@7587725311, सचिव@9479218600, सम्पर्क@9407942782, C.E.O@9406016762, (179969) GT
Posted on: Oct 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR MUNARAM POYAM TOILET
हमारें गांव में 30 घर में ही शौचालय बना है, 14 घर में नही बना है, शौच जाने के लिये समस्या होती है...
ग्राम+पंचायत-बड़ेबोदेनार, तातीपारा नंबर 02 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमाराम मरकाम बता रहें है कि उनकें गांव के वार्ड नंबर 06 और 04 में 44 घर का जनसंख्या है वहा 30 घर में ही शौचालय बना है| 14 घर में नही बना है| जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है| उसके लियें उन्होंने शिकायत कियें लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात करके समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@7587784929, सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401, सहायक सचिव@9407791401, CEO@9406026762.(180833) GT
Posted on: Oct 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM GUHAR LAKHMARAM MARKAM TOILET
हमारें गांव में रोड नही है, आने जानें में बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम+पंचायत-बड़ेबोदेनार, (मासापारा) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल साथ में दामनराम बता रहें कि उनके गांव में सीसी रोड की बहुत समस्या है| बरसात के दिनों में बहुत कीचड़ हो जाता है लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होती है| इसके लिए उन्होनें सरपंच सचिव को लिखित में आवेदन दियें थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिए वे सीजीनेट साथियों से मदद चाहते हैं कि इस समयस्या कि समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7587401861, सचिव@9407645401. CEO@9460616762, संपर्क@7587148535.(180734) GT
Posted on: Oct 16, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM DAMANRAM GUHAR ROAD
हमारे चारो पारा में पानी की समस्या है, नदी नाले का गन्दा पानी पीकर बीमार हो रहे है, कृपया मदद करें...
टेमरुपदर पार, पंचायत-सुलेंगा, ब्लाक-लोहंडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतकुमार धुर्वे के साथ गाँव के साथी समलूराम, पांडूराम, मुडूराम सुदुराम बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की समस्या है और उनके गाँव में 4 पारा है और चारो पारा में एक-एक हैण्डपम्प होना चाहिए | हैण्डपम्प नहीं होने के कारण नदी नाले का गन्दा पानी पीते है उसके कारण कई तरह की बीमारियाँ हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें : CEO@8889251366, कलेक्टर@8458956694, संपर्क नम्बर@9407629772. (173345)
Posted on: Oct 15, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM CG GUHAR LOHANDIGUDA SAMLURAM
हमारे गाँव में रोड नहीं है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया मदद करें...
ग्राम-छोटे कडमा, पंचायत-बड़ेकड़मा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से राजू राणा के साथ गाँव के साथी चिंगुराम कश्यप बता रहे है कि चिंगुराम के घर से कोटवार पारा तक रोड नहीं है उसके कारण बहुत कीचड़ हो रहा है आने जाने में बहुत दिक्कत हो रहा है | उसके लिए उन्होंने सरपंच के पास शिकायत किये थे बनायेंगे बोलते है लेकिन 3-4 सरपंच बनकर बीत गए लेकिन आज तक नहीं बना है उनके गाँव में 100 घर की बस्ती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके रोड बनवाने में मदद करें : सचिव@7587049236, सरपंच@8103074418, CEO@7835814506, संपर्क नम्बर@6263136834.
