हमारे गांव में पानी कि बहुत समस्या है, लोगों दुर से पानी लाकर पीना पड़ता है, कृप्या मदद करें-
ग्राम-पंचायत-सिलकजोड़ी, पटेलपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से आडमो बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, पारा में एक बोरिंग है उससे पानी काम आता है, नाला से पानी लाना पड़ता है, पारा में 30-35 घर कि जनसंख्या है| इस संबंध में उन्होंने कई बार आवेदन दिया है लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8811511521, सीईओ@9406016762.
Posted on: Sep 05, 2021. Tags: AADMO BASTANAR BASTAR CG PROBLEM WATER
गांव में पानी की समस्या है, आज तक निराकरण नहीं हुआ...
ग्राम पंचायत कोड़ेनार, विकास खण्ड -बास्तानार, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से सुनीता पोयाम बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| 46 घर कि जनसंख्या है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9479099439, सीईओ@9406016762.
Posted on: Sep 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG KODENAR PROBLEM SUNITA POYAM WATER
1 साल से हैण्डपंप खराब है, बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृप्या मदद करें-
रमेश पोटामी, ग्राम पंचायत-कोड़ेनार नंबर03, लोहरापारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, गाँव में पानी की समस्या है, हैण्डपंप ख़राब हो गया है, जिससे पर्याप्त पानी नहीं मिलता है, इसके लिये सरपंच के पास आवेदन किये है लेकिन काम नहीं हो रहा है इसलिये सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8269120878, सचिव@9407642538, PHE@8927173133.
Posted on: Sep 04, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM RAMESH POTAI WATER
हमारे मोहल्ले में पानी कि सुविधा नही है, कृप्या मदद करें-
संपद सेठिया ग्राम पंचायत-लेंडरा, मांझी पारा, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं, उनके पारा में पानी कि बहुत समस्या होती है, गांव में टंकी लगा है, लेकिन घर में नल इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को बोले हैं, लेकिन अभी तक गांव में नल नही लगा है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे हैं, कि दिए गयें नंबरों से बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6263672229,सीईओ@8959393222.
Posted on: Sep 04, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM SAMPD SETHIYA WATER
हमारे गाँव में पानी की समस्या हैं एक हैंडपंप होने के कारण पर्याप्त पानी नहीं मिलता हैं...
ग्राम-बाड़े बोदेनार तातीपारा,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सोमारूराम पोयाम बता रहे हैं,की उनके गाँव में 20 घरो का बस्ती हैं,वहा के ग्रामीणों को पानी की बहुत दिक्कत होती हैं,एक हैंडपंप लगा हैं,|एक हैंडपंप होने के कारण ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिलता हैं,उनका कहना हैं,की सरकारी के माध्यम से हैंडपंप पर सौरऊर्जा लगा दे|ताकि ग्रामीणों को पानी की दिक्कत ना हो|इसके लिए अधिकारियो से भी सिकायत किये हैं,पर कोई जवाब नहीं आया इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं|की दिया गया नम्बरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण करे|सरपंच@9406483354. सचिव@9407645401. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694. संपर्क@7587038528.
