जंगल के नाला से पानी लाकर पीते है,गन्दा पानी पीने से स्वास्थ्य ख़राब हो रहा ...मदद करें

ग्राम-चिंताकुनट,पंचायत-मोतेपटनागरम,ब्लाक-बूर्गमपाड,जिला-भद्राद्री कोत्तागुडेम तेलंगाना से मडकं जितेंद्र बता रहे हैं कि गाँव में पानी पिने का कोई सुविधा नहीं है,जंगल के नाला से पानी लाकर हमलोग पीते है,गन्दा पानी पीने से स्वास्थ्य ख़राब हो रहा है,मेरा आवाज सुनने वाले साथी कृपया सरकार के अधिकारियो से बात कर हमारी समस्या का समाधान करने में हमारी मदद करे,अधिकारियों का नंबर तहसीलदार @9392919748,संपर्क ब्यक्ति @9603484824.

Posted on: Sep 17, 2022. Tags: PROBLEM VALASA BULTOORADIO BURGAMPAHAD(TS) WATER

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, लोगों को दूर से पानी लाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-नेगानार (नाकापारा ) ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछुराम कश्यप बता रहे हैं नाकापारा में 40-45 घर की जनसंख्या है और इनके ग्रामवासियों को पीने की पानी का बहुत परेशानी होती है| हैडपंप से ही पानी पीते है लेकिन हैण्डपंप में आयरन पानी निकलती है| इस हैंडपंप मिट्टी कंकड़ के साथ निकलती है,कपडे से छान कर पीना पड़ता है| प्यास बुझाने के लिए इस तरह की पानी का उपयोंग करना पड़ता है| पुरे ग्रामवासी मिलकर पंचायत में आवेदन लिखकर दिए है नलजल योजना के लिए पास हुआ हैं पर कार्य अभी तक शुरू नहीं किया गया है| गाँव के लोग चाहते है इस नलजल कार्य को जल्द शुरू किया जाये| ताकि लोगों को पानी मिल सके| सरपंच @7987866818, सचिव @9406403629, सीईओं@9406166884, संपर्क नंबर@7067011834.

Posted on: Sep 16, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव बिजली नहीं है जिसके कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है,मदद करें ...

इरावेंडी कोठागुम्पु भद्राद्री-कोथागुडेम जिले के बुर्गुमपाड़ मंडल में आंतरिक रूप से एक विस्थापित गांव है। इस गांव बिजली नहीं है जिसके कारण लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है,ग्रामीण सरकार के अधिकारियो से अनुरोध कर रहे है की गाँव में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराया जाये जिससे हमलोग को सुविधा हो सके,पीड़ित ग्रामीण CGNET सुनने वाले साथियो से अनुरोध कर रहे है की दिए गए अधिकारियो के नंबर से बात कर गाँव में बिजली की समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करे कोथागुदडेम कलेक्टर@9392997100फारेस्ट बिभाग @9440810085संपर्क ब्यक्ति @7661849655

Posted on: Sep 15, 2022. Tags: Valasabultoo Lightproblem

हमको सरकार मदद नहीं करेंगे बता रहे हैं...मदद करें|

गांव-इरावेंडि कोत्तगुंपू, पंचायत-इरावेंडि, ब्लाक-बुर्गम पाड, जिला-भद्राद्रि कोत्तगूडेम(तेलंगाना) से तेल्लम कोसा बता रहे हैं कि गांव में रोड नहीं है बारिस समय में बहुत मुस्किल हो रहा है छत्तीसगढ़ से आए थे 20 साल हो रहा है हमको सरकार मदद नहीं करेंगे बता रहे हैं सरपंच को बताने पर भी ध्यान नहीं देते हैं इसलिए सीजी नेट श्रोताओं को अपिल कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर बात कर के समस्या को हल करने में मदद करें तहसील @9392919748, संपर्क@9948191405.

Posted on: Sep 15, 2022. Tags: VALASA BULTOORADIO BURGAMPAHAD TS ROADPROBLEM

गाँव के स्कूल में बाउंड्रीवाल नहीं होने से बच्चों को बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया

ग्राम-चीतापुर, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) उदेश कुमार कश्यप जी बता रहे हैं, इनके गाँव के स्कूल में बाउंड्री वाल नहीं बना है| बाउंड्री वाल बना है,लेकिन अधुरा बना है| जिसके कारण बच्चों को बहुत परेशानी होती है| उनका कहना है की स्कूल में बाउंड्री वाल बनना चाहिए| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@7974104633, सचिव@9479095347, संपर्क नंबर@7646983669.

Posted on: Sep 15, 2022. Tags: BASTAR BAUNDRI WALL CG DARBHA PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »