निन्यानवे का चक्कर...कहानी -

बालाघाट, (मध्यप्रदेश) से सरला श्रीवास ९९ के चक्कर की कहानी सुना रही है, जाड़ा के दिन थे ओंस पड़नी कम हो गई थी, महुआ के सुन्दर-सुन्दर पीले फूल टपकने लगे, ममता और कलावती महुए के फूल बीनने लगी और दुकान में बेचने लगी, ममता महुआ से मिले पैसे को फालतू खर्च करने लगी, कलावती फिजूलखर्च नही करती थी, एक दिन ममता ने कलावती से कहा तुम मुझसे अधिक महुआ संग्रह करती हो और खर्च नही करती हो, तब कलावती ने कहा मैं 99 को 100 बनाने के चक्कर में लगी हूँ तब ममता ने पूछा यह क्या है, तब बताया मेरा पहले ही दिन का महुआ 99 में बिका तभी दुकानदार ने कहा 1 रूपये का महुआ और ले आवों मैं तुम्हे 100 का नोट दूंगा उसी दिन से 99 को 100 बनाने के चक्कर में लगी हूँ, तभी ममता को भी समझ में आया पैसे बचाना चाहिए उस दिन से ममता भी 99 के चक्कर में लग गई |

Posted on: May 19, 2017. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER

सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो...गीत

वार्ड 42, जिला-मुजफ्फरपुर (बिहार) से मधु श्रीवास्तव एक गीत सुना रही है :
सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो-
अब दर्शन दिखा दो मेरे रामजी, मुझको मुझसे मिला दो मेरे रामजी-
सब कुछ तजके, द्वार पर तेरे, मै आया मेरे रामजी हो-
रूप की माया ज़ाल में उलझा, हर मुर्ख इन्सान-
रूप की माया ज़ाल को तोड़कर, दे दो ज्ञान प्रकाश-
सबको रोशनी दिला दो, मेरे रामजी हो...

Posted on: May 10, 2017. Tags: MADHU SHRIVASTAV SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पारा में हैण्डपम्प नहीं है, हम लोग झिरिया का पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-जरहीडीही, पंचायत-अड़गड़ी, विकासखंड-मैनपुर, जिला-गरियाबंद (छत्तीसगढ़) से पूरण मेसराम छत्तीसगढ़ी भाषा में बता रहे है कि उनके गाँव में एक टिकरा पारा है जिसको पंचम पारा भी कहते है जिसमे 7 परिवार हैं जो मूल गाँव से एक किलोमीटर दूरी पर है लेकिन आज तक वहां पर हैंडपंप नहीं लगाया गया जिसके चलते लोगों को झिरिया का पानी पीना पड़ता है. गर्मी के दिनों में परेशानी बढ़ जाती है जब आए दिन लोग पानी पीकर बीमार हो रहे है कई बार P.H.E. विभाग को लिखित निवेदन भी किया गया लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं की गई| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है| कृपया तहसीलदार@9755480666 को फोन कर दबाव बनाएं. पूरण मेसराम@9406041761.

Posted on: May 09, 2017. Tags: POORAN MESHRAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सौर ऊर्जा के खम्भे लग रहे हैं पर मूल गाँव से एक किमी दूर हमारे पारा में नहीं लग रहा...

आज पूरण मेसराम ग्राम-जरहीडीही, पंचायत- अड़गड़ी, विकासखंड- मैनपुर, जिला-गरियाबंद, (छत्तीसगढ़) की यात्रा में आए हैं जहां उनकी मुलाक़ात पंचम पारा के कातिकराम नेताम से हुई है जो बता रहे हैं कि उनके गाँव में सौर ऊर्जा के खम्भे लग रहे हैं लेकिन उनका पारा जो मूल गाँव से एक किलोमीटर दूर है वहां सौर-उर्जा के खम्भे नहीं लगाया जा रहा है. वे कह रहे हैं अँधेरे में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते रात को बिच्छू, सर्प तथा अन्य कीड़ो का डर सताता है इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे हैं कि सीजीनेट सुनने वाले साथी
सौर उर्जा अधिकारी@ 9907477333 से बात कर उनके पारा में भी सौर ऊर्जा लगाने का अनुरोध करें। पूरण मेसराम@9406041761

Posted on: May 09, 2017. Tags: POORAN MESHRAM SONG VICTIMS REGISTER

क्योम-क्योम केहिता ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता...गोंडी गीत

ग्राम-रोड़ावाई, तहसील-धनोरा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटला एक गोंडी गीत सुना रहे है :
क्योम-क्योम केहिता ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता-
वायेन इचोन दोहेना ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता-
वायोन आयो वायिना ताका डोंगुमेटा ते जलियो येनदी ता...

Posted on: Apr 20, 2017. Tags: SONG SUKHRAM ATALA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »