3 साल पहले काम किये थे, आज तक पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-बांसा टोला, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| 3 साल पहले छोटेलाल और धनसिंह के साथ 16 लोगो ने वन विभाग का काम किया था| जिसका पैसा आज तक नहीं मिला है| आवेदन करने पर खाते में पैसा देने को बोले लेकिन उसके बाद पैसा नहीं मिला| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियो से बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें : डिप्टी रेंजर@9755443471, रेंजर@9752617147. संपर्क नंबर@7440279833.

Posted on: Jul 25, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

उन्हें हम क्या दे पाये...गीत

ग्राम-बटाई, पोस्ट-रेवटी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
माँ की हांथ की रोटी छीनी, जेल की रोटी खाई-
उन्हें हम क्या दे पाये-
उन्होंने लिखकर देदी अपनी जान, देश के लिये हुए कुर्बान-
माँ की हांथ की रोटी छीनी, जेल की रोटी खाई-
उन्हें हम क्या दे पाये-
उन्होंने लिखकर देदी अपनी जान, देश के लिये हुए कुर्बान...

Posted on: Jul 24, 2019. Tags: BALRAMPUR CG DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 6 महीने से रुका विधवा पेंशन अब मिलने लगा है...

ग्राम-भूडूपानी, पंचायत-गोरगी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं| सोनमती को 6 महीने से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था| जिसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच के पास में आवेदन किया| लेकिन सुनवायी नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को 5 जुलाई 2018 को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया | जिसके 3 महीने बाद से उनको पेंशन मिलने लगा है| इसलिये वे सीजीनेट के सभी साथियों और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8462893262.

Posted on: Jul 24, 2019. Tags: CG IMPACT STORY JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

पानी की सुविधा नहीं है, किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं, बोरिंग लगवाने में मदद करें...

मंडल-दासिर गुडम, पारा-केताकिचोली, थाना-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से एस के हनीफ बता रहे हैं| उनके गाँव पानी की सुविधा नहीं है| जिसके कारण वे खेती नहीं कर पा रहे हैं| भूमि में फसल नहीं उगता है| उनका कहना है| बोरिंग लग जाने से वहां पानी की सुविधा हो जायेगी और आदिवासी किसान खेती कर सकेंगे| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियो से बात कर बोरिंग लगवाने में मदद करें : CEO@9407675317. संपर्क नंबर@9492160786.

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG KONTA PROBLEM SK HANIF SUKAMA

शिकायत करने के बाद 2 से 5 दिन गाँव में बिजली रहती है...कृपया मदद करें-

ग्राम-बांसा टोला, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| बांसा टोला में 6 साल पूर्व बिजली लगी है| लेकिन बिजली रहती नहीं है| सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद 2-4 दिन बिजली जलती है| उसके बाद फिर से वैसा ही हो जाता है| लाईट नहीं रहने से लोगो को दिक्कत होती है | रात में सांप, बिच्छू, जहरीले कीड़ो का खतरा रहता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर अधिकारियो से बात कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बिजली विभाग@9827857281, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@7440279833.

Posted on: Jul 23, 2019. Tags: CG ELECTRICITY KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »