हमारें गांव में सीसी रोड नही बना है लोगों को आने जानें में बहुत दिक्कत होती है...कृपया मदद कि अपील-
ग्राम पंचायत- भेजा, ब्लाक-लोहण्डीगुड़ा, जिला-बस्तर, (छत्तीसगढ़) से बिज्जूराम बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 10 में सीसी रोड का बहुत समस्या है 30 घर का बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत होता है इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किए लेकिन अभी तक सीसी रोड नहीं बना है, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: संपर्क@9406169979, सरपंच@9479224461, सचिव@9407749414. (181698) GT
Posted on: Oct 19, 2021. Tags: BASTAR PROBLEM BIJJURAM GUHAR LOHANDIGUDA ROAD
हमारे गांव में 200 मी. रोड नहीं बना है, पथरीला रास्ता होने के कारण समस्या होती है...
स्कूलपारा, ग्राम पंचायत- तिरथुम, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से राजूराम पोयाम बता रहे हैं कि उनके गांव में 200 मी. रोड नहीं बना है। उनके पारा में 10 घर हैं जिनको पथरीला रास्ता होने के कारण समस्या होती है। इस संदर्भ में इन्होंने आवेदन भी दिया था। कृपया दिए गए नंबरों में बात करके इनकी समस्या का समाधान कराने में मदद करें। संपर्क नंबर- 7647976626, कलेक्टर- 8458956694, सीईओ- 9406016762
Posted on: Oct 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG PROBLEM+ RAJURAM POYAM ROAD TIRTHUM
IMPACT: हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर निराकरण हुआ...
पटेलपारा, ग्राम पंचायत- सिलक झोड़ी, ब्लॉक- बस्तानार, जिला- बस्तर, छत्तीसगढ़ से सरपंच भोजाराम मंडावी बता रहे हैं कि पिछले साल उन्होंने सीजीनेट में अपने गांव का हैंडपंप सुधारने के लिए संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर ही हैंडपंप सुधार दिया गया था। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर- 7724010767
Posted on: Oct 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BHOJARAM MANDAVI CG HANDPUMP IMPACT SILAK JHODI WATER
हमारे गाँव में सीसी रोड नहीं है आने जाने में बहुत समस्या होती है, कृपया रोड बनवाने में मदद करें...
ग्राम+पंचायत मूतनपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर राज्य छत्तीसगढ़ से बलीराम बता रहें हैं कि उनके गाँव के वार्ड नम्बर13 में सी सी रोड नही हैं 25 से 30 घर हैं बारिश के मौसम में लोगों को चलने में बहुत दिक्कत होती हैं गाड़ी भी नही चल पाता है सरपंच सचिव को बोलने पर कोई ध्यान नही दे रहें हैं| इसलिये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें : सरपंच सम्पर्क नम्बर@9479155415, सचिव सम्पर्क नम्बर@7997581375, बलीराम सम्पर्क नम्बर@7879843160. (179974) RM
Posted on: Oct 16, 2021. Tags: BALIRAM BASTANAR BASTAR PROBLEM CG GUHAR ROAD
हमारें गांव में 4 साल से शौचलय अधुरा पड़ा है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें है, कृपया मदद करें
ग्राम-हल्बा (पंडरू पारा) ब्लाक-दरभा, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से कैन्हेयालाल केवट साथ में लक्षुराम माडवी, गंगो बता रहें है उनके गाँव में 3-4 साल से शौचलय अधुरा बना है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है, जिससे कोई दुर्घटना होने डर बना रहता है शौचालय बनवाने लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@8103269615, सरपंच@9691206560, सचिव@9406109008, CEO@8959393222.
