पारा में पानी की समस्या है, निवासी दूर से पानी लाते हैं...

ग्राम पंचायत-कटेनार, राउतपारा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी सेठीया बता रहे हैं गाँव में पानी की समस्या है, गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिलता है, पहले वे नाले से पानी लाते थे, अब बोर बन गया लेकिन गर्मी के दिनों में पानी नहीं निकलता है| उन्होंने इस संबंध में सचिव सरपंच के पास अपनी बात को रखा लेकिन इस पर कोई काम नहीं होता है| इसलिये वे सीजीनेट श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7067830556, सरपंच@9399311762, सचिव@9479278597.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव में पानी की बहुत समस्या है, कृपया मदद करें-

ग्राम-कोयली, पंचायत-हलवा, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से दशरू बघेल बता रहे हैं उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव में आंगनबाड़ी व प्राथमिक शाला है, वहां सौलर लगा है, लेकिन व भी कई दिनों से खराब है| गांव के लोगों ने मिलकर कुआँ बनाये हैं वहीं से वर्तमान से पानी पीते है, परन्तु गरमीयों के दिनों में वहां भी पानी सुख जाता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है, गर्मी के दिनों में छुआ से पानी लाना पड़ता है| बहुत परेशानी होती है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@9407669833, सचिव@9406109008, संपर्क नंबर@8839499930.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-कोयनार (पनारापारा) ब्लॉक-दरभा (छत्तीसगढ़) से रमेश मोहरे बता रहे हैं पीने का पानी कि सुविधा नहीं है| गांव में एक ही हैंडपंप है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी होती है| स्कूल के हैंडपंप से गांव वाले पानी लाते है, गेट बंद हो जाने के बहुत दिक्कत होती है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत किये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@6268836143, सरपंच@9407636432, सचिव@8770167731.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

गांव में 3 घर में बिजली नहीं लगा है, बहुत परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, कृपया मदद करें-

लक्षमण वट्टी, ग्राम पंचायत-मीचनार, गांजापारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं उनके गांव में 3 घर हैं जहाँ लाइट नहीं लगी है| उनको अँधेरे में रहना पड़ता है| उन्होंने बिजली के लिए लिख कर लिए थे लेकिन अभी तक बिजली नहीं लगा है| बिजली नहीं होने के कारण बहुत परेशानी हो रही है| मोबाईल चार्ज करने में, और बच्चों को पढाई करने के में भी दिक्कत हो रही है| इसलिए सीजीनेट के साथीयों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@7587241963.

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTAR CG LIGHT LOHANDIGUDA PROBLEM

Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद पैसा मिल गया...

ग्राम पंचायत-कंडोली, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र पोयाम बता रहे हैं मनरेगा के अंतर्गत पिछले साल काम किये थे उसका पैसा नहीं मिला था| कई बार शिकायत किये थे| लेकिन नहीं मिल रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था। संदेश रिकार्ड करने के एक महीने के अंदर पैसा दिया गया। वे सीजीनेट के साथियों, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद कह रहे हैं।

Posted on: Jun 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG IMPACT

« View Newer Reports

View Older Reports »