मोर मोहरी ला तै ले गये रे बाबू...गीत-

ग्राम-तमनार,जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक गीत सुना रहे हैं :
मोर मोहरी ला तै ले गये रे बाबू – मोर जुनव ला ले गये-
मोर कनिहा हर ढ़ीलंग हो गये बाबू-
मोर मोहरी ला तै ले गए रे बाबू – मोर जुनव ला ले गये-
मोर कनिहा हर ढ़ीलंग हो गये बाबू...

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

त्यौहार से पहले आदिवासी समाज के लोगो सभा में चर्चा करते हैं-

ग्राम-गरांजी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बता रहे हैं| वे एक त्यौहार की तैयारी कर रहे हैं| जिसके लिये सभा बुलायी गयी है| जिसमे गाँव आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हैं| त्यौहार में सभी का योगदान हो| अच्छे से मन सके| इसलिये वे सभी आर्थिक मदद भी ले रहे हैं| जिससे आवश्यक वस्तुयें खलड़ी जा सके| सभी अच्छे से त्यौहार मना सकें| वे अपने दादा परदादा के ज़माने से ये त्यौहार मना रहे हैं| सालो से ये परंपरा चली आ रही है | इस त्यौहार के बाद ही लोग भोजन में खट्टा भाजी जिसे आमाड़ी के नाम से भी जाना जाता का प्रयोग करते हैं|

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR STORY

Impact : काम का पैसा नहीं मिल रहा था, संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद मिल गया है-

गंगोत्री, ग्राम-कुप्पा, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से घनीराम बता रहे हैं| हमारे यहाँ साल भर पहले शौचालय निर्माण का काम हुआ था| जिसमे गाँव के बहुत सारे ग्रामीणों के साथ उन्होंने काम किया| जिसका नही मिला था| सरपंच, सचिव को बोलने पर घुमा देते थे|फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया| जिसके बाद पिछले वर्ष मई 2018 में उनको पैसा मिल गया| इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@7049386911.

Posted on: Aug 16, 2019. Tags: CG DHANIRAM IMPACT STORY SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

वीणा बजा दे तू माँ एक बार...गीत-

ग्राम-मडमा,पोस्ट-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से मीना यादव एक गीत सुना रही हैं :
हाथों में लेकर माँ वीणा के तार-
वीणा बजा दे तू माँ एक बार-
माँ मै तुझे एक पल भूल ना पाऊं-
तेरे चरणों में सदा शीश झुकाऊं-
आंचल में लेलो माँ मुझे एक बार-
वीणा बजा दे तू माँ एक बार...

Posted on: Aug 15, 2019. Tags: BALRAMPUR CG MINA YADAV SONG VICTIMS REGISTER

Impact : आंगनवाडी स्कूल खुलने से बच्चे पढाई कर सकेंगे...

ग्राम पंचायत-डंगनिया, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से बृजराम गोंड बता रहे हैं| बाउटोला में एक साल से आंगनवाड़ी स्कूल नहीं खुल रहा था| जिससे बच्चो की पढाई नहीं हो पा रही थी| कार्यकर्ता ध्यान नहीं दे रहे हैं| फिर उन्होंने इस समस्या को सीजीनेट में 7 अगस्त 2019 को रिकॉर्ड किया| जिसके 2 दिन बाद आंगनवाडी कार्यकर्ता काम शुरू कर दिये| अब बच्चे पढाई कर सकेंगे| इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओं और मदद करने वाले संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9098794688.

Posted on: Aug 13, 2019. Tags: BRIJRAM GOND CG IMPACT STORY MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »