पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से गाँव छोड़कर भागे हैं सरकार हमें मदद किया है...

मुंडी पदर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बंस वती यादव बता रहे हैं कि उनका पति पहले नक्सली में था उसके बाद सरेंडर किया| बाद में सरकार ने उन्हें गोपनीय सैनिक का नौकरी दिया| वे अभी भी अपने गाँव नक्सलियों के डर के वजह से नही जा रहे हैं| कभी जाते भी हैं तो जल्दी वापस हो जाते हैं| क्योंकि उन्हें नक्सलियों का विशेष डर है| वे यहीं रह के अपना जीवन का गुजारा करना चाह रहे हैं|

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KONDAGANV SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने अकारण ही पिता को जेल में बंद किया था...

ग्राम-आतुरबेड़ा, पंचायत-भैंसागाँव, पोस्ट-कोलर, तहसील-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से लक्खू राम नुरेटी बता रहे हैं कि उनके पिता शंकर नुरेटी को पुलिस ने नक्सली आरोप लगाकर जेल में बंद कर दिया था| लगभग तीन बार उन्हें जेल भेजा गया है | जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब गया है| बिना कारण ही उन्हें पुलिस परेशान किया था | इस दौरान उनके बहुत धन राशि खर्च भी हुआ| लेकिन किसी तरह उधारी मजदूरी करके उनके माँ ने उन्हें जेल से निकाला| अभी वे मजदूरी-धंधे आदि करके अपना जीवन चला रहे हैं| अभी सरकार उन्हें किसी तरह का कोई मदद नही किया है| वे सरकार से मदद की मांग करते हैं, जितने खर्च अकारण ही हुआ है वह उन्हें वापस दिया जाए तो मदद होगा| सम्पर्क नम्बर@7646869560. MS

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: हम नक्सल पीड़ित हैं गाँव छोड़ दिए हैं सरकार हमें मदद् नही कर रहा है...

ग्राम-चेमा, जिला-कोंडगांव, (छत्तीसगढ़) से जयमती कोर्राम बता रही हैं कि वे अपने गाँव से नक्सलियों के डर के कारण कोंडगांव विकास नगर में आकर रह रहे हैं| उन्हें और उनके पति को नक्सलियों ने जान से मार देने के धमकी दे रहे थे| इसलिए गाँव छोड़कर भागे हैं| वे यहाँ लगभग 11 साल से रह रहे हैं उन्हें सरकार राशन कार्ड के अलावा अन्य कोई सरकारी मदद नही किया है| वे चाहते हैं सरकार के प्रावधान अनुसार नक्सल पीड़ित परिवार को सरकारी दैनिक रोजगार मिले जिससे वे अपने परिवार के भरण-पोषण ठीक से कर सकें| वे अभी मजदूरी करके अपने घर चला रहे हैं| सम्पर्क नम्बर@7987678682. MS

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KONDAGANV SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से शहर आये थे, यहाँ नौकरी देके फिर वापस ले लिए...

ग्राम-चान्गेर, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव ( छत्तीसगढ़) से सुखवती पति दुर्जन सिंह बता रही हैं कि गाँव में नक्सलियों ने उनके पति को बहुत परेशान किया करते थे, और जान से मार देनें के धमकी भी दिया करते थे| इसलिए वे 2007 में अपने गाँव से छोड़कर कोंडगांव (विकास पारा) में आकर रह रहे हैं| यहाँ सरकार ने उन्हें 2007 में ही गोपनीय सैनिक में नौकरी दिया था| 2011 में सहायक आरक्षक में प्रमोशन कर दिए और अभी 2020 में नौकरी से निकाल दिए हैं जिससे उनके जीवन में बहुत परेशानी है | वहां अभी कोई रोजगार नही है, दैनिक मजदूरी करके अपना जीवन चला रहे हैं| वे सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं कि उन्हें उनका नौकरी फिर से दिया जाए जिससे वे अपने परिवार का भरण पोषण ठीक तरह से कर सकें | सम्पर्क नम्बर@6260653034. MS

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: CG KONDAGANV SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने बिना कारण ही गाँव के 17 लड़कों को जेल में बंद कर दिया था...

ग्राम-कुरसेल, ब्लाक-अन्तःगढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मंगू राम मांडवी बता रहे हैं कि हमारे गाँव को पुलिस ने लगभग चार बजे रात घेराव करके घर-घर जाकर गाँव के 17 नौजवान लड़के मेहतर राम आचला, मान सिंह मांडवी, सुरजू मांडवी, बिरजू मांडवी, सुरेन्द्र मांडवी, राजेंद्र मडावी, कलार राजेंद्र मांडवी, रतन आचला, सोमनाथ दररो, भारत, सेठिया, अर्जुन अचलां, ऐत्वारू आचला, ये सभी को पुलिस ने पकड़कर अन्तःगढ़ थाने में ले गये और वहां से भानुप्रतापपुर, उसके बाद कांकेर जेल में ले जाकर बिना कारण ही बंद कर दिया| पुलिस से अधिक बार कारण पूछने पर भी नही बताया| इसके दौरान अधिक पैसे भी लगे, उन्हें सरकार ने अब तक कोई मदद नही किया| गाँव के कुछ लोगों से उधारी पैसे लेकर जमानत में जेल से छूटे हैं|

Posted on: Feb 13, 2021. Tags: ANTAHGARH CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »