नय तो माने रे, नय तो माने रे, बड़ा देव नय तो माने रे...गोंडवाना गीत -
ग्राम-भेड़ीया, पोस्ट-भेड़ीया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
नय तो माने रे, नय तो माने रे, बड़ादेव नय तो माने रे-
बिन महुआ के फूल, बड़ादेव नय तो माने रे-
जंगल-जंगल झाड़ लगे है, झाड़ में साजा झाड़-
झाड़ में साजा झाड़, बड़ादेव, झाड़ में साजा झाड़-
साजा झाड़ में, बड़ादेव विराजे-
प्रथ्वी के सरदार बड़ादेव, नय तो माने रे...
Posted on: Aug 14, 2017. Tags: RAJKUMAR POYA SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे हाय नागर जोत ले बो गा...रोपा गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया एक रोपा गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय नागर जोत लेबो गा-
रोपा कियारी नागर जोत लेबो जी-
आर जोते, पार जोते और जोते पोरिया-
चुंदी मुड़ी पखाल नगरिया दुनो बहिना करिया-
रोपा डोली में नगर जोत लेबो गा-
कोन हरा बीरा लगावे कोन बीरा ला पवराए-
राहर बीड़ा मारे बुढ़ीया हर लगावे...
Posted on: Aug 12, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
विश्व आदिवासी दिवस पर गीत: हा हाय आदिवासी दिवस ला, मनात...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया विश्व आदिवासी दिवस ९ अगस्त होने जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दे रहे है और गीत के माध्यम से भी लोगो को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील कर रहे है :
हा हाय आदिवासी दिवस ला, मनात-
अम्बिकापुर राज भवन में जाव-
आदिवासी दिवस ला मनात-
दीदी, भय्या, बहिन मला, सबला बताव-
आदिवासी दिवस ला मनात...
Posted on: Aug 10, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए...गोंडवाना गीत
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैंलाश सिंह पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहे है :
सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए-
कौने करे तोर सुमरनी कौन पूजन हार-
शम्भु करे तोर आरती वो तोरे गुन गाए-
सुमरनी हो रही रे बुढादेव सतरंगी ध्वजा लहराए...
Posted on: Aug 06, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
मिट्टी और बयार यह जंगल के उपहार...जागरूकता गीत
ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं :
मिट्टी और बयार यह जंगल के उपहार-
ज्ञान का दीपक अगर एक बार भी जल जाएगा-
रोशनी होगी तो सब साफ़ नजर आएगा-
अनपढ़ न रह जाए कोई-
जन-जन में यह है हलवाई-
विद्या है एक गुप्त खजाना-
कह रहे पंडित और मुलाई-
हर घर को शिक्षा से जोड़े...
